Site icon News1India

Meerut: पहले पुलिस ने युवक के बाइक में रखा तमंचा, फिर अवैध हथियार के आरोप में किया गिरफ्तार, बस एक चूक से हो गया भंडाफोड़

Meerut STORY- PHOTO

मेरठ। यूपी के मेरठ से पुलिस की एक ऐसी करतूत निकलकर सामने आई है. जिसपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है. दरअसल पुलिस ने एक युवक के गिरफ्तारी की भविष्यवाणी पहले कर दी और उसकी प्लानिंग बाद में. हालांकि एक छोटी सी चूक से सारी कहानी का भंडाफोड़ हो गया. आइए आपको बताते हैं मेरठ पुलिस की ये करतूत जो अब मीडिया की सुर्खियां बन गई हैं.

सीसीटीवी में कैप्चर हुआ पूरा मामला

मेरठ पुलिस का एक अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है. यहां पर एक युवक को जमीन विवाद के मामले में फंसाने की कोशिश की गई. पहले युवक के बाइक के बैग में एक तमंचा रखा गया और फिर उसी हथियार को रखने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी कर ली गई. ये पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैप्चर हो गया. पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जमीनी विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

बता दें कि ये पूरा मामला 26 सितबंर का है. जब पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से युवक पर आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई. मीडिया रिपोर्ट की माने तो अशोक त्यागी के परिवार की किसी से जमीनी विवाद चल रहा था, उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष से सेटिंग करके उनके बेटे अंकित को फंसाने की कोशिश की गई है.

यह भी पढ़े:- मेरठ में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, 400 हिंदुओं को ईसाई बनाने की चली चाल

आईजी के आदेश पर SSP और SP कर रहे जांच

गौरतलब है कि 26 सितबंर को दो पुलिस वाले अंकित त्यागी के घर के बाहर खड़े दिखाई देते हैं. वो युवक के बाइक के बैग में तमंचा रखते हैं और फिर अवैध हथियार के आरोप में उसको घर से उठा लेते हैं. इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आईजी द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी कमलेश बहादुर को इस मामले की जांच सौंपी गई है.

Exit mobile version