Site icon News1India

Merrut News: 8 साल की मासूम की गोली मारकर हत्या, भाई को मारने आए हमलावरों ने ली बच्ची की जान

Merrut News

Merrut News: मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार देर शाम सरधना थाना क्षेत्र के कालिंदी गांव में 8 साल की बच्ची आफिया की गोली मारकर हत्या (Merrut News) कर दी गई। हमलावर असल में बच्ची के 25 वर्षीय भाई साहिल को निशाना बनाने आए थे, लेकिन फायरिंग के दौरान बच्ची गोली की चपेट में आ गई।

क्या है पूरा मामला?

सरधना थाना क्षेत्र के कालिंदी गांव में शाम के समय आफिया अपने घर पर थी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों का मकसद साहिल को मारना था। करीब दो साल पहले साहिल का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके चलते यह हमला हुआ। फायरिंग के दौरान आफिया बीच में आ गई और सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े: दिल्ली में AAP का सियासी हाहाकार…भारद्वाज के कौन से पोस्ट से मचाया बवाल ?

घटना पर पुलिस ने क्या कहा? 

सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है, और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है। इस वारदात से अपराधियों के बीच कानून का डर खत्म होता प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Exit mobile version