Site icon News1India

Meerut: एक बार फिर दिखा पिटबुल कुत्ते का कहर, 9 वर्षिय बच्चे पर किया हमला

मेरठ के खरखौदा से एक ऐसी जानकारी सामने आई है। जहां एक पिटबुल ने 9 वर्षिय बच्चे के बाहर से ही बुरी तरह काट लिया। बता दें इस हमले के कारण बच्चा गंभीर रुप से घायल हुआ इसपर आपको बता दें की मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को पकड़कर टंकी परिसर में बने एक कमरे में बंद कर दिया। बता दें बच्चे की हालत काफी गंभीर हो गई थी जिसके कारण बच्चे को दिल्ली रेफर किया गया है।

बता दें जिस बच्चे को कुत्ते ने काटा वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव में एक पिटबुल कुत्ता घुस आया जहां कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। इस बीच बच्चे के शोर को सुनकर के परिजन दौड़ते हुए पहुंचे लेकिन तब तक कुत्ता वहां घटनास्थल से भाग गया। परिजनों ने सूफियान को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को पकड़कर टंकी परिसर में बने एक कमरे में बंद कर दिया। ग्रामिणों द्वारा इस बात की जानकारी का पता चला कि पहले किसी ने इस कुत्ते को पाल रखा था। लेकिन हमलावर होने के कारण इसे खुल्ला ही सड़कों पर छोड़ दिया

Exit mobile version