Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पेट्रोल लगाई आग

मेरठ में रविवार को तीन अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। एक बीएएमएस छात्रा और एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

Meerut Suicide Cases: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन परिवार के लोग इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

दादा-दादी के घर गई थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, तारापुरी निवासी अरीबा दिल्ली रोड स्थित एक आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके दादा-दादी और चाचा लालकुर्ती के घोसी मोहल्ला में रहते हैं। अरीबा अक्सर अपने दादा-दादी के घर आती-जाती रहती थी। रविवार सुबह भी वह अपने घर से दादा-दादी के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। शाम को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई।

दरवाजा तोड़कर देखा तो लटकी मिली

जब अरीबा ने आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला, तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। अरीबा कमरे में पंखे से बंधे फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
युवक का शव पंखे से लटका मिला

वहीं, सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहनपुरी में भी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, उत्तम सैनी नाम का युवक सूरजकुंड इलाके में एक स्पोर्ट्स की दुकान पर काम करता था। रविवार शाम वह काम से घर लौटा और सीधे ऊपर वाले कमरे में चला गया। काफी समय तक नीचे नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

परिवार के लोगों में मचा कोहराम

दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उत्तम का शव पंखे से लटका हुआ मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

पारिवारिक विवाद के बाद खुद को लगाई आग

मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र के मोहकमपुर में एक युवक ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। बताया गया कि रविंद्र नाम के युवक का परिवार के लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रविंद्र ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली।

हालत स्थिर, अस्पताल में इलाज जारी

रविंद्र की चीख सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। आग से वह करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया था। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही

Exit mobile version