Friday, January 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मेरठ में ‘थप्पड़बाज स्कूटी सवार’ का आतंक, पैदल चल रहे लोगों पर करता है हमला

मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के लोग इन दिनों काफी भयभीत हैं। यहां एक स्कूटी सवार युवक ने थप्पड़ मारकर आतंक फैलाया हुआ है। यह युवक चुपके से स्कूटी पर आकर किसी भी व्यक्ति को अचानक थप्पड़ मारता है और फिर जल्दी से फरार हो जाता है।

Gulshan by Gulshan
December 27, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Uttar Pradesh News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh News : मेरठ में इन दिनों एक स्कूटी सवार युवक ने शहर के लोगों में दहशत फैला रखी है। यह युवक बिना किसी कारण के राह चलते लोगों को अचानक थप्पड़ मारकर फरार हो जाता है। इस घटना के कई सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें युवक का आतंक साफ तौर पर देखा जा सकता है।

इन घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस युवक को गिरफ्तार कर लेंगे। थाना नौचंदी क्षेत्र के फूल बाग कॉलोनी में यह युवक लोगों को तंग कर रहा है। हाल ही में एक वायरल सीसीटीवी वीडियो में दिखाया गया कि यह युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी जोरदार थप्पड़ मारता है, जिससे वह गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग रिटायर्ड अफसर हैं, जो सड़कों पर चलते हुए अचानक इस हमले का शिकार हो गए।

RELATED POSTS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav remark

Mahoba cruelty case: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, नौकरों ने किया बुरा हाल, कंकाल बनी बेटी बाप की हुई मौत

December 31, 2025
UP Top News Winter School Holiday

Top News of U P: प्रदेश में मौसम, शिक्षा, राजनीति और अपराध से जुड़ी अहम खबरों पर एक नजर

December 29, 2025
स्थानीय लोगों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

मेरठ में स्कूटी सवार युवक के थप्पड़बाजी के मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं। आरोपी युवक मारकर मौके से फरार हो जाता है, और इसने पहले भी इलाके में एक युवती को थप्पड़ मारकर गिरा दिया था। इस बढ़ते आतंक से चिंतित स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी में 7 दिनों का राजकीय शोक, 1 जनवरी तक नहीं होंगे…

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई दो टीमें

इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Uttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav remark

Mahoba cruelty case: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, नौकरों ने किया बुरा हाल, कंकाल बनी बेटी बाप की हुई मौत

by SYED BUSHRA
December 31, 2025

Mahoba caretaker cruelty case: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर...

UP Top News Winter School Holiday

Top News of U P: प्रदेश में मौसम, शिक्षा, राजनीति और अपराध से जुड़ी अहम खबरों पर एक नजर

by SYED BUSHRA
December 29, 2025

Top News of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी, मुख्यमंत्री...

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

Lucknow News: दो बहनों ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गया था मन, फिनाइल पीने से गई जान

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Tragic Death of Two Sisters: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई...

UP Gharoni Law 2025 Rural Property

Gharoni Law 2025: विधानसभा से पास हुआ ग्रामीण आबादी विधेयक, मिला घर की जमीन का कानूनी अधिकार

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

UP Gharoni Law 2025:उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक...

Madrasa Law: विवादित विधेयक वापस, क्या अब मदरसों पर भी लागू होंगे सामान्य कानून और जांच के नियम

Madrasa Law: विवादित विधेयक वापस, क्या अब मदरसों पर भी लागू होंगे सामान्य कानून और जांच के नियम

by SYED BUSHRA
December 24, 2025

Big Decision on Madrasa Law: उत्तर प्रदेश में मदरसों से जुड़े एक पुराने और विवादित कानून को लेकर योगी सरकार...

Next Post
चीन के व्हाइट इंपरर को चुनौती देगा भारतीय तेजस मार्क 1A, जानें क्या है इसकी खासियत?

चीन के व्हाइट इंपरर को चुनौती देगा भारतीय तेजस मार्क 1A, जानें क्या है इसकी खासियत?

Jhansi

Jhansi News: हिस्ट्रीशीटर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में की वजह कर देगी हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version