Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Met Gala 2025 में कियारा अडवाणी और रिहाना का बेबी बंप डेब्यू, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू से सबका ध्यान खींच लिया। इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में कियारा ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। मां बनने वाली कियारा का लुक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
May 6, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Met Gala 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Met Gala 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू से सबका ध्यान खींच लिया। इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में कियारा ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। मां बनने वाली कियारा का लुक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो उन्हें अन्य सितारों से अलग और खूबसूरत दिखा रहा है। उनकी ड्रेस में कुछ खास है जिससे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।कियारा ने मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) में मशहूर भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता के कस्टम-मेड कॉउचर आउटफिट को पहना। यह ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन रंगों की शानदार ड्रेस और भी खास हो जाती है जब इसका गहरा अर्थ समझ में आता है।

रिहाना का मेट गाला 2025 लुक

RELATED POSTS

Met Gala 2025

काजोल ने किया शाहरुख के मेट गाला लुक का कॉपीकट, तस्वीरें शेयर कर फैंस से किया मजेदार सवाल!

May 6, 2025
Met Gala 2025

मेट गाला में दिलजीत दोसांझ का डेब्यू, मजेदार वीडियो में दिखाया इनविटेशन कार्ड, फैंस बोले- ‘पंजाबी स्वैग लाएगा धमाल’

May 5, 2025

मेट गाला के लिए तैयार रिहाना ने ग्रे टू-पीस स्कर्ट सेट में शानदार लुक कैरी किया। नी-हाई सॉक्स और हील्स के साथ उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया। उन्होंने भूरे फर वाले स्कार्फ से बेबी बंप छिपाने की कोशिश की लेकिन फैंस की नजरों से यह खुशखबरी छिप न सकी। रिहाना का यह स्टाइलिश अंदाज मेट गाला 2025 की थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ के साथ बखूबी मेल खा रहा था।

यह भी पढ़े: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का पहला पोस्टर रिलीज, 20 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रिहाना ने पहले भी अपनी प्रेग्नेंसी को अनोखे अंदाज में जाहिर किया है। 2023 के सुपर बाउल हाफटाइम शो में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “रिहाना हर बार प्रेग्नेंसी को स्टाइल में सेलिब्रेट करती हैं।” एक यूजर ने कहा, “मेट गाला में रिहाना का बेबी बंप लुक चर्चा में रहेगा!”

तीसरी बार प्रेगनेंट हुई रिहाना

2023 में ब्रिटिश वोग को दिए इंटरव्यू में रिहाना ने मां बनने के अनुभव को “पागलपन लेकिन प्यारा” बताया था। उन्होंने अपने बड़े बेटे RZA और ASAP रॉकी के रिश्ते पर कहा, “जब वे दोनों साथ होते हैं, मैं खुद को लड़कों के क्लब में घुसपैठिए महसूस करती हूं। RZA अपने पापा को देखते ही खुश हो जाता है। बेटे और पिता का रिश्ता अनोखा है।” रिहाना का मेट गाला डेब्यू और तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा फैंस के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। भारतीय सितारों जैसे दिलजीत दोसांझ और शाहरुख खान के साथ उनकी मेट गाला उपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Tags: Met Gala 2025
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Met Gala 2025

काजोल ने किया शाहरुख के मेट गाला लुक का कॉपीकट, तस्वीरें शेयर कर फैंस से किया मजेदार सवाल!

by Gulshan
May 6, 2025

Met Gala 2025 : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में मेट गाला में अपना धमाकेदार डेब्यू किया, जहां...

Met Gala 2025

मेट गाला में दिलजीत दोसांझ का डेब्यू, मजेदार वीडियो में दिखाया इनविटेशन कार्ड, फैंस बोले- ‘पंजाबी स्वैग लाएगा धमाल’

by Akhand Pratap Singh
May 5, 2025

Met Gala 2025: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू के लिए न्यूयॉर्क में धूम...

Next Post
Met Gala

Met Gala में छाए किंग खान, दलजीत ने लूटी महफ़िल, रिहाना-किआरा का दिखा बेबी बंप...

LDA

लखनऊ में सस्ते घरों का सुनहरा मौका: एलडीए की विश्राम नगर योजना में 2500 फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन जून से शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version