Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home दिल्ली

दिल्ली के इन लाइनों पर देरी से चल रहीं है मेट्रो, यात्रियों को होगी परेशानी

abhishek tyagi by abhishek tyagi
March 17, 2022
in दिल्ली, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन्स पर ट्रेन देरी से चल रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ढाई घंटों से ज्यादा समय से मेट्रो सेवा बाधित रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दैनिक रूप से ऑफिस जाने वाले, घर जाने के लिए आनंद विहार, कश्मीरी गेट आदि अंतरराज्यीय बस अड्डों पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED POSTS

Delhi-NCR Metro: नोएडा की इस लाइन से मिलने जा रही है दिल्ली मेट्रो, लोगों को होगा ये फायदा, जानिए क्या है नया प्लान

December 9, 2022

Delhi-NCR Metro: होली के दिन दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो में सफर करने से पढ़े ये जरूरी खबर

March 18, 2022

डीएमआरसी ने बताया कि वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाएं देरी से चल रही हैं। डीएमआरसी ने इसके लिए खेद जताते हुए यात्रियों से और ज्यादा समय मांगा है।

इस बीच कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहादुरगढ़ में मेट्रो लगभग सवा घंटे से बंद है। इस बीच मेट्रो के गेट बंद कर दिए गए हैं, जिससे गेट के बाहर भी यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। लोगों को अपने ऑफिस या अन्य जरूरी कामों के लिए देर हो रही है।

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन जहां मुकुंदपुर से शिव विहार कॉलोनी तक जाती है, वहीं वॉयलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मार्ग मेट्रो स्टेशन तक चलती है। दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन इंद्रलोक और कीर्तिनगर से बहादुरगढ़ के बीच संचालित है।

होली पर दोपहर ढाई बजे के बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सूचित किया है कि शुक्रवार को होली के दिन (18 मार्च) मेट्रो सेवा दोपहर ढाई बजे के बाद शुरू होगी। यह व्यवस्था दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों के साथ-साथ रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी रहेगी। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवा शुरू होगी। इसके बाद मेट्रो सेवा सभी लाइनों पर सामान्य रूप से जारी रहेगी।
Tags: Delhi Metro Phase 4 updates and latest newsholi news of the dayLatest News on delhi metrometro latest news update root holi 2022Metro Rail NewsNoida Metro Rail CorporationWelcome to Delhi Metro Rail Corporation
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Delhi-NCR Metro: नोएडा की इस लाइन से मिलने जा रही है दिल्ली मेट्रो, लोगों को होगा ये फायदा, जानिए क्या है नया प्लान

by Muskaan Rajput
December 9, 2022
0

मेट्रो लोगों की जिंदगी में अहम होती जा रही है फिर चाहे ऑफिस जाने की बात हो या सफर की....

Delhi-NCR Metro: होली के दिन दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो में सफर करने से पढ़े ये जरूरी खबर

by abhishek tyagi
March 18, 2022
0

Delhi-NCR Metro: आज देश भर में होली (Holi 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौक पर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)...

Next Post

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगों में जान गंवाने वाले अंकित शर्मा के भाई को केजरीवाल सरकार ने दी सरकारी नौकरी, परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि

Delhi Metro: विकास कुमार दिल्ली मेट्रो के नए चीफ हो सकते है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version