• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Modi Cabinet 3.0 : कौन हैं ये 14 चेहरे जिन्होंने तीसरी बार लगातार ली मोदी कैबिनेट में शपथ

by Akhand Pratap Singh
June 10, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, देश
Modi Cabinet 3.0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Modi Cabinet 3.0 : नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। कुल 71 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें से 14 चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने लगातार तीन बार केंद्रीय मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है।

इन मंत्रियों में राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन मंत्रियों (Modi Cabinet 3.0) पर जिन्होंने मोदी सरकार में हैट्रिक लगाई है…

Related posts

No Content Available

मोदी कैबिनेट में तीन बार से लगातार 

राजनाथ सिंह: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह तीसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में उन्हें गृह मंत्रालय सौंपा गया था, जबकि दूसरे कार्यकाल में वे रक्षा मंत्री रहे।

नितिन गडकरी: नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी।

जितेंद्र सिंह: जितेंद्र सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। वे पहले दो कार्यकाल में पीएमओ में कार्यरत रहे। उनके पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।

राव इंद्रजीत सिंह: हरियाणा के गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे और तब से ही मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं। तीनों बार उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

किरण रिजिजू: अरुणाचल पश्चिम से सांसद किरण रिजिजू भी लगातार तीन बार मंत्री बनने वाले नेताओं में शामिल हैं। 2014 में वे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बने और 2019 में उन्हें कानून और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़े: तीसरी बार सरकार बनने के बाद, अन्नदाताओं को मिला उपहार, जिससे किसान होंगे मालामाल

सर्बानंद सोनोवाल: सर्बानंद सोनोवाल को 2014 में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 2019 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने आयुष मंत्रालय और पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।

निर्मला सीतारमण: राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारमण लगातार तीन बार केंद्र में मंत्री रही हैं। 2014 में वे वित्त राज्य मंत्री बनीं और 2019 में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की कैबिनेट मंत्री का पद संभाला।

गजेंद्र सिंह शेखावत: गजेंद्र सिंह शेखावत ने लगातार तीन बार केंद्रीय मंत्री की शपथ ली है। मोदी के पहले कार्यकाल में वे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बने और 2019 में जलशक्ति मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इस बार भी उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

अर्जुन राम मेघवाल: अर्जुन राम मेघवाल को मोदी के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में वे संसदीय कार्य, संस्कृति, और कानून एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री बने।

अनुप्रिया पटेल: अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल ने भी लगातार तीन बार मंत्री पद की शपथ ली है। इस बार भी उन्हें राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वे उत्तर प्रदेश के मीरजापुर से सांसद हैं।

हरदीप सिंह पुरी: राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी ने लगातार तीन बार केंद्रीय मंत्री की शपथ ली है। 2019 में उन्हें आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।

धर्मेंद्र प्रधान: ओडिशा के संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है। 2014 में वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बने और 2019 में उन्हें शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।

मनसुख मंडाविया: इस सूची में मनसुख मंडाविया का नाम भी शामिल है। पहले वे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बने और 2019 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला।

श्रीपाद यसो नाइक: श्रीपाद यसो नाइक 2014 से केंद्र में मंत्री हैं। रविवार को उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली। 2019 में उन्हें पर्यटन और पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था।

 

Tags: Modi Cabinet 3.0
Share196Tweet123Share49
Previous Post

अमेरिका के 83 करोड़ इनाम के बाद भी मक्का में घूमता नजर आया ये आतंकी, लोगों ने लगाया गले,

Next Post

CM Biren के काफिले पर उग्रवादियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक जवान घायल

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
militants-opened-fire-on-manipur-cm-n-biren-singh-convoy-one-soldier-injured

CM Biren के काफिले पर उग्रवादियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक जवान घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version