बाथरूम में गोपनीय कैमरे से बनाया न्यूड वीडियो, फिर जीजा ने कुछ ऐसे साली के साथ 235 दिनों तक किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने है। यहां के मुंडापांडे थानाक्षेत्र स्थित एक महिला ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि रिश्ते में बहनोई ने उसके साथ आठ माह तक दुष्कर्म किया।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने है। यहां के मुंडापांडे थानाक्षेत्र स्थित एक महिला ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि रिश्ते में बहनोई ने उसके साथ आठ माह तक दुष्कर्म किया। जीजा ने बाथरूम में गोपनीय कैमरा लगवाया और उसका न्यूड वीडियो बना लिया। फिर इसी वीडियो के जरिए वह 235 दिनों तक उसका शोषण किया। महिला ने बताया कि पति विदेश में नौकरी करते हैं और इसी का फाएदा जीजा ने उठाया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति आठ महीने पहले दुबई नौकरी करने गया था। इसकी जानकारी उसके बहनाई को हुई। वह पति के जाते ही मेरे घर पर आ गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बहनोई ने उस दिन कहा कि कोई काम हो तो मुझे बताना। फिर वह अक्सर मेरे घर आने लगा। इसी दौरान उसने एक दिन मौका देखकर बाथरूम में मोबाइल कैमरा लगा दिया और मेरा नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और फिर उसका शोषण किया।

जब महिला का पति नौकरी कर दुबई से लौटा तो उसने पत्नी के व्यवहार में बदलाव देखा। पूछने पर पीड़िता ने रोते हुए आपबीती बताई। अपनी पत्नी की आपबीती सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आईटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं शामिल की गई हैं। आरोपी रामपुर के टांडा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ 8 माह तक दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल के जरिए पैसे भी ऐंठे।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति की शिकायत और महिला के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल डेटा और डिजिटल सबूत जुटा रही है। ताकि आरोपी के खिलाफ पुख्ता केस तैयार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद महिला के पति का कहना है कि वह आरोपी बहनोई को कड़ी से कड़ी सजा दिलएगा। पत्नी के हर जख्म को कोर्ट के जरिए हिसाब लेगा। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

Exit mobile version