Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या के पर्व पर डिप्टी सीएम के साथ ही करोड़ों श्रध्दालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 21, 2023
in एडिटर चॉइस, धर्म, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज श्रध्दालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिये पहुंची है। पर्व के चलते शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अभी भी जारी है। भारी संख्या में स्नानार्थियों की भीड़ गंगा किनारे बने कुल 15 घाटों पर स्नान के लिए जुटी है। स्नान के साथ ही श्रद्धालु अपनी मनोकामना प्राप्ति के लिए घाट पर पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। शनिवार को सुबह छह बजे तक लगभग 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। जिस तरह से श्रद्धालुओं की भीड़ मेला क्षेत्र में आ रही है उसी तरह से स्नान के बाद वे वापस अपने घरों की ओर भी जा रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने संगम में लगाई डुबकी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर पुण्य लाभ कमाने के उद्देश्य से आज संगम में डुबकी लगायी। तो वहीं काशी सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती ने बताया कि मौनी अमावस्या 21 जनवरी को प्रातः 05.19 से प्रारम्भ हो जायेगा जो रात्रि 02.49 तक रहेगा। जिसमें सभी श्रद्धालु पुण्य अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा मौनी अमावस्या के दिन जो भी स्नान ध्यान करता है, उसके कई जन्मों के पापों का नाश हो जाता है और साथ ही आज शनिवार का दिन होने से भी इसका विशेष महत्व है। जबकि पिछली मौनी अमावस्या मंगलवार को पड़ी थी।

RELATED POSTS

थ्रीडी मैपिंग तकनीक से प्रयागराज में बसने जा रहा है  माघ मेला

थ्रीडी मैपिंग तकनीक से प्रयागराज में बसने जा रहा है  माघ मेला

November 4, 2025
Prayagraj

Prayagraj में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

October 24, 2025

पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने बताया स्नान का महत्व

दण्डी सन्यासी के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज बताते हैं कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर संगम में स्नान करने से जाने-अनजाने में हुए समस्त पाप नष्ट हो जातें हैं। ये पवित्र पल मनुष्य को आत्मशुध्दि का मौका देते हैं। इस पावन मौके पर स्वर्गलोक से देवता भी संगम में स्नान करने आते हैं। उन्होंने कहा कि तन व मन से पवित्र व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस लिये स्नान करने तक तन, मन और वाणी को पवित्र रखना चाहिए।

पुलिस ने किये हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मौनी अमावस्या का स्नान माघ मेले का सबसे बड़ा पर्व होता है इसलिए इस मौके पर पुलिस प्रशासन श्रध्दालुओं के लिये खास इंतजाम करता है। मेले के चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी होती है। इस बार ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। वाहनों को बकायदा वाहन स्टैंडों पर खड़ा करने की व्यवस्था है और डायवर्जन की समुचित व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी श्रद्धालु या स्थानानार्थी को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए। प्रशासन ने इस साल ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया है।
गौरतलब है कि माघ मास की मौनी अमावस्या की प्रतीक्षा श्रद्धालुओं को साल भर से रहती है। क्योंकि इस दिन संगम स्नान से जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
माघ मास की अमावस्या तिथि अर्थात मौनी अमावस्या पर स्नान-दान करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए शुक्रवार को दिन व रात भर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा। मौनी अमावस्या पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है।

बारिश से बढ़ी परेशानी

मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए उमड़ी भीड़ के बीच आधी रात शुरू हुई बारिश ने लाखों श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी। माघ मेला क्षेत्र में सड़कों और पटरियों पर जमे बड़ी संख्या में लोग भीग कर ठिठुरते रहे। इससे लोग ठंड के साथ बारिश की दोहरी मार का सामना करने के लिए मजबूर हो गए। रात करीब 12 बजे बारिश शुरू होने से माघ मेला क्षेत्र में आफत सी आ गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश में शिविरों का हाल बेहाल हो गया। लेकिन आज सुबह मौसम साफ होने से रौनक आ गई।

Tags: latest prayagraj news in hindilci1Magh Mela Prayagrajmagh mela sangamMauni Amavasya 2023mauni amavasya snanPrayagrajPrayagraj News In Hindiprayagraj sangamshahi snan
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

थ्रीडी मैपिंग तकनीक से प्रयागराज में बसने जा रहा है  माघ मेला

थ्रीडी मैपिंग तकनीक से प्रयागराज में बसने जा रहा है  माघ मेला

by Swati Chaudhary
November 4, 2025

प्रयागराज में आगामी माघ मेला 2026 को लेकर प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। इस...

Prayagraj

Prayagraj में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

by Mayank Yadav
October 24, 2025

Prayagraj journalist murder: प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार शाम एक पत्रकार की धारदार हथियार से जानलेवा हमले में...

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

by Vinod
September 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़का से...

Prayagraj

पीएम आवास योजना में 9 हजार लाभार्थियों पर गाज, विभागीय जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, अब होगी रिकवरी

by Mayank Yadav
August 21, 2025

Prayagraj PM Housing Scheme Fraud: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया...

Prayagraj

Prayagraj में टीचर ने स्ट्रीट डॉग पर चलाई गोली, मौके पर मौत; गाय भी घायल, गिरफ्तारी

by Mayank Yadav
August 15, 2025

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। धूमनगंज थाना...

Next Post

Jammu kashmir Bomb Blasts: नरवाल इलाके में बड़ा विस्फोट, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Aligarh News: AMU प्रशासन ने आठ दिनों से चल रहे छात्रों के धरना प्रदर्शन को हटवाया, जानें छात्र संघ क्यों है यूनिवर्सिटी प्रसासन से परेशान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version