MP: रीवा में विपक्ष पर गरजे PM मोदी,17 हजार करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 17,000 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखी और देश की 2.5 लाख से अधिक पंचायतों को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके साथ 30 लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भी वर्चुअली हमारे साथ जुड़े हुए हैं। ये भारत के लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर है।

पीएम मोदी ने कहा कि “हम सभी जनता के प्रतिनिधि के रुप में देश और इस लोकतंत्र के लिए समर्पित हैं। काम के दायरे भले ही अलग-अलग है, लेकिन लक्ष्य एक ही है। आजादी के इस अमृतकाल में हम सबने विकसित भारत का सपना देखा है, जिसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

वहीं पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधतो हुए कहा कि “2014 से पहले 10 सालों पूरे देश में करीब 6,000 पंचायत भवन बनवाए गए थे। हमारी सरकार ने 8 सालों के अंदर ही 30 हजार से ज्यादा नई पंचायतों का निर्माण करवा चुकी है। पहले की सरकार ने 70 से भी कम ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा, लेकिन हमारी सरकार 2 लाख से भी ज्यादा पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर ले गई है। आजादी के बाद की सरकारों ने देश की पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त किया है।


Exit mobile version