Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

GT के खिलाफ मैच शुरु होते ही ‘लीक’ हो गई खबर, IPL को महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे ‘बॉय-बॉय’

दावा किया जा रहा है कि सीएसके के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपना आईपीएल का आखिरी मैच खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे खबरें चल रही हैं।

Vinod by Vinod
May 25, 2025
in IPL 2025, Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। CSK और GT के बीच IPL 2025 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सीएसके के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपना आईपीएल का आखिरी मैच खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं, ‘अब 22 गज की पिच पर थाला का जलवा नहीं देखने को मिलेगा’। अब 1 सेकेंड वाली स्टंपिंग के नहीं होंगे दीदार। अब मैदान पर दर्शक नहीं देख सकेंगे हेलिकॉप्टर शार्ट। चतुर कप्तानी बन जाएगी भूले बिसरे गीत। अब नहीं दिखेगा क्रिकेट की प्रयोगशाला का ‘शहंशाह’।

जैसा कि आप जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं और दोनों ही टीमों को कई बार जीत का स्वाद चखा चुके हैं। एमएस ने टीम इंडिया से तो साल 2020 में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन आज भी सीएसके के लिए वह अपना बल्ला बरसाते नजर आते हैं। विकेटकीपिंग के दौरान उनकी कमाल की फुर्ती देखने को मिलती है। फील्ड पर एमएस की फिटनेस देख फैंस भी दंग रह जाते हैं, क्योंकि वह इस समय 43 साल के हैं और इस उम्र में इतना कमाल का प्रदर्शन दिखाना कई खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि अब ‘थाला’ आईपीएल को अलविदा कह देंगे।

RELATED POSTS

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

June 7, 2025
प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

June 4, 2025

सूत्रों की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट का मन बना लिया है। एमएस और सीएसके ऑनर के बीच एक डील भी हुई है। इस डील के मुताबिक, जब भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल को बॉय-बॉय कहेंगे तब सीएसके उन्हें एक नई जिम्मेदारी देगी। सूत्रों की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी गुजरात के खिलाफ अपने क्रिकेट के कॅरियर का आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आने वाले कुछ दिनों में सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। सीएसएके उन्हें टीम का हेड कोच बनाने जा रही है। सूत्र बताते हैं कि सीएसएके और महेंद्र सिंह धोनी की डील लगभग-लगभग फाइनल हो गई है।

खुद महेंद्र सिंह धोनी ने भी कहा था कि सीएसके का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अब उनकी नजर आईपीएल 2026 पर टिकी है। वह सीएसके के लिए 11 खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। हालांकि सन्यास लेने की चर्चाओं के बीच गुजरात के खिलाफ एमएस धोनी टॉस के लिए मैदान पर उतरते। टॉस के बाद रवि शास्त्री ने जब उनसे आईपीएल फ्यूचर को लेकर पूछा तो धोनी ने कहा, ’यह मेका शरीर सर्वाइव कर रहा है। हर साल एक नई चुनौती है। इसे बहुत रखरखाव की आवश्यकता है। जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा था तो मुझे पर्याप्त परेशानी नहीं हुई थी। एमएस धोनी के इस बयान से साफ हो गया कि वह अभी रिटायरमेंट की घोषणा नहीं कर रहे हैं।

जानकार बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बाद परिवार और दोस्तों से बात करेंगे। फिर सन्यास लेने और आगे खेलने का निर्णय लेंगे। सन्सास के मुद्दे को माही के पूर्व साथी बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी उठाया है। कैफ ने एक्स पर अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, क्या धोनी का यह आखिरी सीजन है। जिस तरह से सीएसके का सीजन चल रहा है, क्या बदलाव का सही समय आ गया है। आखिरी सवाल, जब विपक्षी टीम के पास सुनील नरेन वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर हैं तो घरेलू मैदान पर धीमी पिच क्यों बनाई जाए। कई पूर्व क्रिकेटर्स भी कह रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी का शायद ये आखिरी आईपीएल हो।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारतीय क्रिकेट ही नहीं पूरी दुनिया के महान क्रिकेटर्स और कप्तानों में होती है। ऐसे में इस बार उम्मीद की जा रही थी कि चेन्नई की टीम धोनी के लिए आईपीएल जीतेगी और उनको एक शानदार फेयरवेल देगी। ट्रॉफी तो दूर माही की टीम इस बार प्लेऑफ तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। गुजरात के खिलाफ इस मैच से पहले टीम कुल 13 मैचों में मैदान पर उतरी, जिसमें से उसे सिर्फ 3 में जीत मिली। खुद कप्तान धोनी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर कर सके। इसके कारण भी टीम इस सीजन में पिछड़ गई। संभावना है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन आईपीएल में आखिरी पायदान पर रहे।

एमएस धोनी पिछले 18 सालों से आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं। 2008 में पहली बार वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैदान में उतरे थे। मौजूदा समय में भी वह इसी टीम के साथ बने हुए हैं। माही अपनी कप्तानी में सीएसके की टीम को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से लेकर 2024 तक खेले गए आईपीएल मैचों में अबतक कुल 264 मुकाबले खेले हैं। उनके बल्ले से 229 पारियों में 39.12 की औसत से 5243 रन निकले हैं। आईपीएल में धोनी के नाम 24 अर्धशतक दर्ज है। यहां उन्होंने 137.53 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं। आईपीएल में धोनी के बल्ले से अबतक 252 छक्के और 363 चौके देखने को मिले हैं।

Tags: gt vs cskIPL 2025Mahendra Singh Dhoni
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

by Vinod
June 7, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने वाले प्रीती जिंटा के सरपंच यानि श्रेयस...

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से...

IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

by Akhand Pratap Singh
June 4, 2025

चेन्नई, 4 जून, (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को...

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब के...

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

IPL 2025 Final Live : अर्शदीप सिंह ने RCB के रनों पर लगाई ब्रेक, PBKS को मिला 191 का टारगेट

by Vinod
June 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब के...

Next Post
Gonda

Gonda में भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो वायरल, महिला कार्यकर्ता के साथ व्यवहार पर उठे सवाल

Shahjahanpur

Shahjahanpur मेडिकल कॉलेज में गैस लीक से मची अफरा-तफरी, मरीजों को किया गया सुरक्षित बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version