Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी को सता रहा है जान का खतरा, डॉन ने कोर्ट से मांगी सुरक्षा!

Juhi Tomer by Juhi Tomer
September 7, 2023
in Uncategorized
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: वक्त से बड़ा कोई नहीं होता है, और ये बात बाहुबली मुख्तार अंसारी के हालातों को देखकर साबित हो गया है। जिसके आगे किसी की नहीं चलती थी, आज वो अपनी जान के लिए भिख मांग रहा है।

उत्तर प्रदेश का बाहुबली मुख्तार अंसारी इस वक्त बांदा जेल में बंद है। अंसारी को जेल में अपनी हत्या का डर सताने लगा है, जिसके बाद मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई है। विशेष न्यायाधीश दिनेश चौरसिया की अदालत में जेल में सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई गई। मुख्तार अंसारी ने लिखित शिकायत में कहा कि उसकी जान को जेल में खतरा है, प्रशासन उसकी जेल के अंदर हत्या करवाना चाहती है और जेल में एक सिपाही से उसे सबसे ज्यादा खतरा है। मुख्तार की लिखित शिकायत में 13 और 20 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी। ये सिपाही सोनभद्र से ट्रांसफर होकर बांदा आया है। जिससे  माफिय डॉन को  डर लगने लगा है।

RELATED POSTS

court,court news,divorce,Madhya Pradesh High Court,mp

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट : जिस महिला के पति को हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई है वह तलाक पाने की हकदार है।

June 10, 2024
whatsapp

WhatsApp India: क्यों WhatsApp भारत छोड़ कर जाना चाहता है, क्या बताया कोर्ट में?

April 26, 2024

कौन है मुख्तार अंसारी ?

गाजीपुर के युसुफपुर-मुहम्मदाबाद में 30 जून 1963 में मुख्तार अंसारी का जन्म हुआ। मुख्तार के दादा ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया था। मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार के घर को ‘फाटक’ के नाम से जाना जाता है। एक समय यहां लोग अपनी समस्याओं का समाधान कराने आते थे। मुख्तार के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र मिला था। मुख़्तार के पिता सुभानउल्ला अंसारी स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में मुख्तार अंसारी के चाचा हैं।

जनप्रतिनिधि बनने से पहले मुख्तार अंसारी की पहचान एक दबंग या माफ़िया के रूप में हो चुकी थी। 1988 में पहली बार उनका नाम हत्या के एक मामले में आया। हालांकि इस मामले में उनके ख़िलाफ़ कोई पुख़्ता सबूत नहीं मिला..लेकिन इस घटना से मुख़्तार अंसारी का क्राइम की दुनिया में काफी नाम हुआ।

1995 में मुख्तार अंसारी ने राजनीति की में कदम रखा। 1996 में वो मऊ सीट से पहली बार विधायक बने, मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी 5 बार विधायक रहा है। मुख़्तार अंसारी ने बसपा से राजनीति शुरू करने के बाद निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा, फिर 2012 में अपनी पार्टी ‘क़ौमी एकता दल’ से खड़े हुए और 2017 में पार्टी के बसपा में विलय होने के साथ ही वह भी बसपा में शामिल हो गए, कभी मुख़्तार अंसारी को ‘गरीबों का मसीहा’ बताने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने अप्रैल 2010 में अंसारी भाइयों को ‘अपराधों में शामिल’ बताते हुए बसपा से निकाल दिया था। 2017 के चुनाव से पहले उन्होंने ‘अदालत में उन पर कोई आरोप तय नहीं हुआ है’ कहते हुए अंसारी भाइयों की पार्टी ‘क़ौमी एकता दल’ का विलय बसपा में करवा लिया।

2019 के लोकसभा चुनाव में अंसारी परिवार ने बसपा को ग़ाज़ीपुर, बलिया, बनारस और जौनपुर बेल्ट में मज़बूती दिलाने का काम किया। चुनाव में बसपा और सपा का गठबंधन था।

मुख्तार अंसारी का जब काफिला सड़क पर चलता था, तब उसके आगे किसी की भी आने की हिम्मत नहीं होती थी। आज वहीं माफिया अपनी जान की भिख कोर्ट से मांग रहा है। मुख्तार अंसारी को  अपहरण, हत्या, लूटपाट के दर्जनों मामले में सजा सुनाई जा चुकी हैं और कई मामलों में कार्रवाई जारी है। इसी को समय कहा जाता है, जिसने अपनी ऊंगली पर कानून व्यवस्था चलाया और आज उसे एक सिपाही से डर लग रहा है।

Tags: "gangstar mukhtar ansariBANDA JAILcourtFELLING FEAR
Share198Tweet124Share50
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

court,court news,divorce,Madhya Pradesh High Court,mp

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट : जिस महिला के पति को हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई है वह तलाक पाने की हकदार है।

by Gulshan
June 10, 2024

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा काट रहे शख्स की पत्नी को...

whatsapp

WhatsApp India: क्यों WhatsApp भारत छोड़ कर जाना चाहता है, क्या बताया कोर्ट में?

by Mayank Yadav
April 26, 2024

WhatsApp News: WhatsApp, एक सोशल मीडिया नेटवर्क, ने कहा कि अगर उसे एन्क्रिप्शन तोड़ने पर मजबूर किया जाएगा, तो वह...

Lok Sabha 2024

Lok Sabha 2024: सपा पार्टी नेताओं ऐतराज वो उठाएंगे सवाल कि क्यों अभय को सुरक्षा और मुख़्तार को जहर?

by Mayank Yadav
April 7, 2024

Lok Sabha 2024: रविवार 7 अप्रैल को गाजीपुर में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत मुख्तार अंसारी के परिवार...

mukhtar ansari

Mukthar Ansari: सपा का ‘मुख्तार’ प्रेम आखिर क्यों नहीं खत्म हो रहा? ये अपील पोस्टरों के माध्यम से

by Mayank Yadav
April 6, 2024

Mukthar Ansari: मुख्तार अंसारी की मृत्यु के बाद से उसके चाहने वाले लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही,...

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari: क्या बाहुबली माफिया की मौत का खुलेगा राज, न्यायिक जांच से उठाते सवाल, जेल प्रशासन का बुरा हाल

by Mayank Yadav
April 6, 2024

Mukhtar Ansari: न्यायिक टीम ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत के आठ दिन बाद बैरक को खोला और बर्तनों...

Next Post
G-20 Summit को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी

G-20 Summit को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी

उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर सीएम योगी- सनातन को कोई नहीं मिटा सकता

UP: उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर सीएम योगी- सनातन को कोई नहीं मिटा सकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version