Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mukhtar ansari news : जेल में मुख्तार के रुतबे की कहानियां, जानिए कैसे सलाखों के पीछे करता था मनमर्जी

Gautam Jha by Gautam Jha
March 29, 2024
in Latest News, TOP NEWS
Mukhtar ansari news : जेल में मुख्तार के रुतबे की 4 कहानियां, जानिए कैसे सलाखों के पीछे करता था मनमर्जी
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। माफिया Mukhtar अंसारी का रुतबा सिर्फ खुले आसमान तक सीमित नही था, बल्कि वो जेल के  बंद चारदीवारी में भी खूब मौज करता था। पढिए ये किस्से जो उसके मनमर्जी को दिखाता है।

मछलियां खाने के लिए गाजीपुर जेल में तालाब खुदवा दिया

यूपी की जेलों में मुख्तार के रुआब का यह नमूना गाजीपुर जेल का किस्सा है। 2005 में मऊ में हिंसा भड़कने के बाद मुख्तार अंसारी ने पुलिस को सरेंडर किया था। तब उसे गाजीपुर जेल में रखा गया। मुख्तार तब विधायक था। उसने ताजी मछलियां खाने के लिए जेल में ही तालाब खुदवा दिया । राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने भी इस बात को माना था। मुख्तार तब गाजीपुर जेल में डीएम समेत बड़े अधिकारियों के साथ बैडमिंटन खेला करता था।

RELATED POSTS

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेगा गरीबों का घर! 72 परिवारों के सपनों को मिली उड़ान

November 5, 2025
योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

September 26, 2025

डेढ़ साल खाली रही जेलर की कुर्सी

मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से अप्रैल 2021 में यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया गया। इसका असर ये हुआ कि कोई भी जेलर इस जेल का चार्ज लेने के लिए ही तैयार नहीं हुआ। बाद में दो जेल अधिकारियों विजय विक्रम सिंह और एके सिंह को भेजा गया। इस दौरान डेढ़ साल तकजेलर की कुर्सी खाली रही। जून 2021 में बांदा जिला प्रशासन ने जेल पर छापा मारा। उस दौरान कई जेल कर्मचारी मुख्तार की सेवा में लगे मिले। तत्कालीन डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन की जॉइंट रिपोर्ट पर डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह और 4 बंदी रक्षक सस्पेंड कर दिए गए थे।

Mukhtar के बैरक से बाहर आने पर जेल के CCTV कैमरे बंद कर दिए जाते थे

मुख्तार दो साल से बांदा जेल में बंद था। मार्च, 2023 के आखिरी हफ्ते में इस जेल से एक कैदी छूटकर बाहर आया था। नाम न बताने की शर्त पर उसने बताया कि मुख्तार को स्पेशल हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था। उसकी बैरक दूसरे कैदियों से अलग थी। ये बैरक जेल के बीच वाले गेट के पास ही बनी है। गेट के पास ही वह हर रोज घंटे-दो घंटे कुर्सी डालकर बैठता था। वहीं जेल अधिकारियों और दूसरे कैदियों से मिलता था। Mukhtar जब तक वहां बैठता था, कोई उस गेट से आ-जा नहीं सकता था। मुझे जब जेल से छूटना था, तब भी मुख्तार उसी गेट पर बैठा था। इस वजह से मेरी रिहाई करीब दो घंटे लेट हुई। मुख्तार जितनी देर अपनी बैरक से बाहर रहता था, तब तक जेल के उस हिस्से के CCTV बंद रहते थे, ताकि वह किससे मिल रहा है, यह किसी को पता न चले।

जेल में Mukhtar की बैरक में मिले थे बाहर का खाना

जून, 2022 में बांदा जेल में डीएम ने छापा मारा था। सूत्र बताते हैं कि तब मुख्तार की बैरक में दशहरी आम के साथ-साथ होटल का खाना मिला था। मुख्तार का रुतबा इतना था कि वह जो सुविधा चाहता, वह उसे बैरक में ही मिल जाती थी।
बताया जाता है कि मुख्तार जब ट्रांसफर होकर बांदा जेल आया, तो उसके गुर्गे जेल के आसपास किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे। मुख्तार के बड़े भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने बांदा जेल में मुख्तार की हत्या का अंदेशा जताया था।

Tags: mukhtar ansarimukhtar ansari news
Share198Tweet124Share50
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेगा गरीबों का घर! 72 परिवारों के सपनों को मिली उड़ान

by Gulshan
November 5, 2025

Mukhtar Ansari : लखनऊ में अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार का सख्त एक्शन जारी है। हाल ही में राज्य...

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

by Vinod
September 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। मुख्तार अंसारी को...

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

by Vinod
September 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने...

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

by Vinod
August 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी सियासी सेनाएं तैयार कर ली हैं।...

‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

by Vinod
July 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पूर्वांचल का एक जिला है गाजीपुर। कहा जाता है कि यहां अफीम, अपराधी और अफसर साथ-साथ पैदा...

Next Post
Mukhtar Ansari Death

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार के बेटे उमर ने डीएम को पत्र लिखकर की मांग, मुख्तार अंसारी की AIIMS में हो पोस्टमार्टम

Gold&Silver

GOLD&SILVER RATE: आज क्या हैं सोने और चांदी की कीमतें, जानिए क्या कीमत है आपके शहर में..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version