Yuzvendra Chahal : टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है, जब उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। यह मुकाबला दुबई में हुआ, जहां भारत ने न्यूजीलैंड के 251 रन के लक्ष्य को 49 ओवरों में हासिल किया। इस मौके पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी मैच देखने पहुंचे थे, हालांकि वह फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं। चहल के साथ एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ भी नजर आई, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच रिश्तों में खटास की खबरें हाल ही में सामने आई थीं। इन दोनों के तलाक को लेकर कई खबरें भी आईं, लेकिन दोनों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चहल और धनश्री के बीच तलाक का मामला चल रहा है। वहीं, चहल को इस दौरान आरजे माहवाश के साथ देखा गया। चहल और माहवाश को पहले भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।
भारत की जीत के बाद महवाश ने शेयर किया वीडियो
माहवाश ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, लेकिन इस बारे में दोनों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इस पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, और यूजर्स ने इस पर कई पोस्ट और रिएक्शन दिए हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्तों में दिक्कतें आने के बाद चहल कई बार आरजे माहवाश के साथ देखे जा चुके हैं, और एक बार तो दोनों डिनर पर भी गए थे।
https://twitter.com/PyaraBetaa/status/1898722861986287630










