Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Nagpur violence: मास्टरमाइंड फहीम शमीम के इशारे पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी का भी आरोप

नागपुर हिंसा में बड़ा खुलासा हुआ है। एमडीपी के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम के नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस पर हमला किया और महिला पुलिसकर्मियों से छेड़खानी की। पुलिस ने सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 19, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Nagpur
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nagpur violence: नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में मास्टरमाइंड के रूप में माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान का नाम सामने आया है। गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, फहीम शमीम के नेतृत्व में 50 से 60 लोगों ने अवैध रूप से पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा की।

हिंसा की शुरुआत उस वक्त हुई जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगज़ेब की कब्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान औरंगज़ेब का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। इसके जवाब में फहीम शमीम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर घातक हथियारों से हमला किया।

RELATED POSTS

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर राहुल गांधी का ‘स्पेशल 50’… किसे मिलेगा फाएदा, कौन किस पर भारी?

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर राहुल गांधी का ‘स्पेशल 50’… किसे मिलेगा फाएदा, कौन किस पर भारी?

November 7, 2024
Nagpur

Nagpur: 300 करोड़ के लालच में बहू ने रची कत्ल की साजिश, सुपारी देकर ससुर को मरवाया

June 7, 2024

भीड़ का हमला और महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी

एफआईआर के मुताबिक, शाम 4 बजे के करीब छत्रपति शिवाजी पुतले के पास दंगा भड़काने के इरादे से 400 से 500 लोगों की भीड़ जुटाई गई। बार-बार अनाउंसमेंट करके भीड़ को वहां से हटने का निर्देश दिया गया, लेकिन भीड़ ने इसे नजरअंदाज कर दिया। हथियारों से लैस इस भीड़ ने Nagpur पुलिसकर्मियों पर कुल्हाड़ी, पत्थर और लाठियों से हमला किया।

इस दौरान भालदारपुरा चौक इलाके में पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए भद्दी गालियां दी गईं और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई। हिंसा के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने महिला पुलिसकर्मियों से भी छेड़खानी की। एक महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकतें की गईं और अन्य महिला कर्मचारियों पर भी अभद्र टिप्पणियां की गईं।

कानून-व्यवस्था की चुनौती

इस Nagpur हिंसा के बाद Nagpur पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रशासन ने नागपुर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया है। नागपुर हिंसा ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

यहां पढ़ें: 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग.. देखें तस्वीरें

Tags: nagpur
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर राहुल गांधी का ‘स्पेशल 50’… किसे मिलेगा फाएदा, कौन किस पर भारी?

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर राहुल गांधी का ‘स्पेशल 50’… किसे मिलेगा फाएदा, कौन किस पर भारी?

by Digital Desk
November 7, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र-झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर शंखनाद हो चुका है।...

Nagpur

Nagpur: 300 करोड़ के लालच में बहू ने रची कत्ल की साजिश, सुपारी देकर ससुर को मरवाया

by Mayank Yadav
June 7, 2024

Nagpur: नागपुर में 300 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए बहू ने अपने ही ससुर की हत्या करवा दी....

Union Minister Nitin Gadkari

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, वोट देना है तो दो मगर माल-पानी नहीं मिलेगा…

by Juhi Tomer
October 1, 2023

अपनी बेबाकी बयान के लिए चर्चित रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारिफ पूरा विपक्ष भी...

Maharashtra Nagpur MIDC Fire : एग्रो कंपनी में लगी भीषण आग, चपेट में आए 3 मजदूरों की मौत

by Ayushi Dhyani
April 24, 2023

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के हिंगाना MIDC इलाके में कटारिया एग्रो कंपनी आग की चपेट में आ गई है। भीषण...

PM Modi Visit: देश की छठी वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 75,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का टास्क, महज इतने घंटों में तय होगी दूरी

by Muskaan Rajput
December 11, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) को नागपुर और गोवा दौरे पर है. उन्होंने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर और बिलासपुर...

Next Post
Sunita Williams on Mahakumbh

'भाभी मुझे महाकुंभ की तस्वीरें भेजना', जब सुनीता को स्पेस में आई महाकुंभ की याद, धारती लौटने पर बेहद खुश परिवार 

Israel Gaza

Israel-Hamas war: इजरायल की धमकी... बंधकों को नहीं छोड़ा तो गाजा को बना देंगे नरक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version