Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तराखंड

Nanda Devi Peak: कितने सालों बाद फिर खुलेगा नंदा देवी पर्वत,जानिए बंद होने की वजह और अब क्यों शुरू हो रहा है

भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी अब 40 साल बाद फिर से पर्वतारोहियों के लिए खोली जा रही है। पर्यावरणीय कारणों से इसे बंद किया गया था, अब टूरिज्म बढ़ाने के लिए दोबारा शुरू किया जा रहा है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 20, 2025
in उत्तराखंड
Nanda Devi peak reopens after 40 years
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nanda Devi Peak Reopens : नंदा देवी पर्वत उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 7,816 मीटर है, जिससे यह भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी बनती है। दुनिया भर में यह 23वीं सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। चारों ओर से बर्फीली चोटियों और ग्लेशियर से घिरा यह पर्वत नंदा देवी नेशनल पार्क के भीतर आता है, जो कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। इस इलाके में कई दुर्लभ वन्य जीव और पक्षी पाए जाते हैं।

क्यों है यह चोटी इतनी खास?

नंदा देवी को हिमालय की पुत्री और देवी पार्वती का रूप माना जाता है। यह उत्तराखंड के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां से जुड़ी एक प्रसिद्ध यात्रा नंदा देवी राजजात यात्रा हर 12 साल में निकलती है, जो बेहद कठिन मानी जाती है। इसे ‘हिमालय का कुंभ’ भी कहा जाता है।

RELATED POSTS

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

September 2, 2025
Gomti Biodiversity Park Lucknow

Gomti Bio-Diversity Park : प्राकृतिक धरोहर को संजोएगा कौन सा पार्क,कहां हो चुकी है जिसकी शुरुआत

July 13, 2025

आखिर क्यों किया गया था बंद?

1983 में नंदा देवी पर्वत पर चढ़ाई पर रोक लगा दी गई थी। उससे पहले 1970 के दशक में भारत और अमेरिका ने मिलकर एक गुप्त मिशन के तहत नंदा देवी पर न्यूक्लियर डिवाइस लगाने की कोशिश की थी, ताकि चीन पर नजर रखी जा सके। लेकिन वह डिवाइस कहीं खो गया, जिससे पर्यावरण को खतरा पैदा हो गया। इसी वजह से इसे पर्वतारोहियों के लिए बंद कर दिया गया।

अब क्यों खोला जा रहा है?

उत्तराखंड सरकार, इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF) और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट मिलकर नंदा देवी को फिर से पर्वतारोहियों के लिए खोलने की तैयारी में हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार की इको-टूरिज्म पहल का भी यह हिस्सा है। इसके तहत बागेश्वर और उत्तरकाशी की कुछ और चोटियों को भी खोलने पर विचार किया जा रहा है।

पर्वतारोहियों को क्या रखना होगा ध्यान?

नंदा देवी की चढ़ाई बहुत कठिन है, इसलिए यहां जाने से पहले अनुभव जरूरी है।

सभी को परमिट और रजिस्ट्रेशन लेना होगा।

अकेले जाना मना है, सिर्फ मान्यता प्राप्त एजेंसियों के साथ ही ट्रेकिंग की इजाजत होगी।

स्थानीय संस्कृति, आस्था और नियमों का सम्मान करना जरूरी होगा।

नंदा देवी, आस्था और संस्कृति का प्रतीक

उत्तराखंड के लोगों के लिए नंदा देवी सिर्फ एक पर्वत नहीं, बल्कि शक्ति और भक्ति का प्रतीक हैं। उनसे जुड़ी कहानियां, त्यौहार और परंपराएं आज भी लोगों के जीवन का हिस्सा हैं। माना जाता है कि देवी नंदा की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ही पर्वतारोहण की अनुमति दी जाएगी। यह पहल उत्तराखंड को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: environmentTravel
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

by SYED BUSHRA
September 2, 2025

Cancer and Microplastic: हमारे आस-पास हर समय ऐसे छोटे-छोटे कण मौजूद रहते हैं, जिनका हमें अहसास तक नहीं होता। इन्हें...

Gomti Biodiversity Park Lucknow

Gomti Bio-Diversity Park : प्राकृतिक धरोहर को संजोएगा कौन सा पार्क,कहां हो चुकी है जिसकी शुरुआत

by SYED BUSHRA
July 13, 2025

Gomti Bio-Diversity Park: लखनऊ शहर में हरियाली और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) एक...

क्या AC की ठंडक पर्यावरण पर पड़ रही भारी ,कैसे ठंडी हवा बन  रही हमारे लिए ख़तरा

क्या AC की ठंडक पर्यावरण पर पड़ रही भारी ,कैसे ठंडी हवा बन रही हमारे लिए ख़तरा

by SYED BUSHRA
June 23, 2025

AC Effects on Environment:आज की तेज़ गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच एयर कंडीशनर (AC) हमारी ज़िंदगी का अहम...

Himachal Pradesh : पानी में छिपा आस्था का चमत्कार,कहां है यह अनोखा मंदिर जो साल का ज़्यादातर हिस्सा पानी में डूबा रहता

Himachal Pradesh : पानी में छिपा आस्था का चमत्कार,कहां है यह अनोखा मंदिर जो साल का ज़्यादातर हिस्सा पानी में डूबा रहता

by SYED BUSHRA
May 27, 2025

 The Mysterious Submerged Temple :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बसा 'बाथू की लड़ी' मंदिर एक अनोखी धार्मिक और...

Ac के इन नुक़सान से क्या आप भी हैं अनजान? जाने ठंडक के पीछे छिपी है किन बीमारियों की वजह

Ac के इन नुक़सान से क्या आप भी हैं अनजान? जाने ठंडक के पीछे छिपी है किन बीमारियों की वजह

by Sadaf Farooqui
May 19, 2025

Air Conditioning : गर्मियों में एसी चलाना अब आम बात हो गई है। जैसे ही तापमान बढ़ता है, लोग राहत...

Next Post
पता नहीं कहां से आते हैं और रात में यूपी के इन जिलों में उड़ते हैं द्रोन, दहशत में आए लोग और पुलिस के साथ कर हे गश्त

पता नहीं कहां से आते हैं और रात में यूपी के इन जिलों में उड़ते हैं द्रोन, दहशत में आए लोग और पुलिस के साथ कर हे गश्त

CM Yogi

मेरठ में सीएम योगी का कांवड़ प्रेम, हवाई सर्वेक्षण के बाद कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version