Site icon News1India

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में प्लेन क्रैश से मचा हाहाकार, जानें अब तक कितने यात्रियों की हुई मौत

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अहमदाबाद से बृहस्पतिवार को दिलदहला देने वाली खबर सामने आई। यहां एअर इंडिया का विमान एयरपोर्ट से उड़ने के बाद चंद मिनट के अंदर क्रैश हो गया। विमान में 230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार छा गया। सूचना पर रेस्क्यू टीमें मौके पर जाकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि विमान हादसे में 133 यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि मृतको को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का प्लेन जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ कर रहा था, तभी वह अहमदाबाद के मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान क्रैश होने के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है प्लेन एक डॉक्टरों के हॉस्टलों परं गिरा। जिसके चलते हॉस्टल में मौजूद 50 से ज्यादा लोग हादसे की चपेट में आ गए। फिलहाल राहत-बचाव का कार्य जारी है। दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। अब तक 133 यात्रियों की मौत हो चुकी है। एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। प्लेन जैसे ही क्रैश हुआ तो वह आग के गोले में तब्दील हो गया और हॉक्टरों के हॉस्टलों पर गिर गया। जिसके कारण हॉस्टल में रहने वाले लोग भी प्लेन क्रैश के शिकार हो गए। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया। इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने उनसे अहमदाबाद जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर अब सेना भी अलर्ट पर है। एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद में आर्मी कैंट के बाहर क्रैश हुआ है। अब सवाल है कि विमान हादसा कोई साजिश का हिस्सा तो नहीं। ऐसे में क्रैश साइट पर आतंकवाद निरोधक दस्ता भी पहुंचा है। क्विक रिस्पांस टीम, एंबुलेंस और फायर फाइटिंग टीम भी उपकरणों के साथ है राहत बचाव में जुट गई है। वहीं अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आपका भी कोई इस विमान में यात्रा कर रहा था तो आप इस नंबर 1800-5691-444 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

वहीं, गुजरात में फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए भारतीय रेलवे स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई सवार थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के भी मारे जाने की खबर है। अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर पुलिस का बयान आया है। पुलिस के मुताबिक, जिस बिल्डिंग पर प्लेन गिरी है वो डॉक्टर का हॉस्टल है। हमने लगभग आधा एरिया क्लियर कर दिया है। हर तरह की टीम लगी हुई है। सभी लोगों से सहयोग की अपील है। यह लंदन जाने वाली फ्लाइट थी. एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने में सभी सहयोग कर रहे हैं।

विमान के हादसे की दो वजहें बताई जा रही हैं। पहली वजह कि विमान के इंजन में खराबी आ गई, जिसके कारण यह प्लेन क्रैश हो गया। वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि प्लेन जाकर बिल्डिंग से टकरा गई। इसके बाद विमान आग का गोला बन गया। अहमदाबाद का आसमान काला हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मार्ग के लिए भारी ईंधन लोड के कारण दुर्घटना के बाद आग और भी बढ़ गई। इससे बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे। विमान में लंबी दूरी की यात्रा के लिए भारी मात्रा में ईंधन भरा हुआ था। इस वजह से दुर्घटना के बाद आग और भी तेजी से फैल गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की है। उन्होंने घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने घायल यात्रियों के तत्काल इलाज और उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, ’मैंने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य करने और घायल यात्रियों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

 

Exit mobile version