नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हिन्दुस्तान के इतिहास के सबसे बड़ा प्लेन हादसे से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में हाहाकार मचा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा देश के हर नेता ने दुख जताया। गृहमंत्री अमित शाह भी आनन-फानन में अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग तक सिर्फ इंसान ही इंसान नजर आए। सभी के आंख में आंसू थे। जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारवाले अपने को खोज रहे थे। उन्हें उम्मीद है कि शाएद वो बच गया हो। अस्पताल में भर्ती हो। इनसब के बीच एक अखबार की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप भी वायरल तस्वीर को देकर चकित हो जाएंगे। आप भी यही कहेंगे ये चमत्कार कैसे हुआ।
तो चलिए हम आपको पहले सोशल मीडिया पर एक अखबार के फ्रंट पेज पर छपी एअर इंडिया प्लेन की उस तस्वीर के बारे में बताते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये फोटो एक अखबार के फ्रंट पेज में छपे विज्ञापन की है। न्यूज पेपर पर 12 जून को विमान क्रैश की फोटो फ्रंट पेज पर प्रकाशित हुई। पेपर में एक विज्ञापन में एयर इंडिया के विमान को किनारे पर क्रैश होकर एक बिल्डिंग से लटके हुए दिखाया गया है। और आज अहमदाबाद में हुआ भी ऐसा ही एयर इंडिया का विमान क्रैश होकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से ऐसे ही लटका हुआ है। क्या ये महज इत्तेफाक है। य कहें संयोग। ये कहें हादसे से पहले की भविष्यवाणी।
अब सोशल मीडिया पर लोग अखबार पर छपे इस विज्ञापन को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि हादसे के दिन ही पेपर पर ऐसा विज्ञापन क्यों छपा। कुछ न कुछ इसके पीछे रहस्य है। ईश्वर ने हादसे से पहले कहीं न कहीं जरूर अखबार के जरिए इशारा किया। एक यूजर ने लिखा कि हादसे का शिकार विमान बोइंग कंपनी का है। ये अमेरिका की कंपनी है। हादसे का शिकार विमान 2012 में एअर इंडिया में शामिल हुआ। फिलहाल अभी ये नया और आधुनिक विमान था। इस विमान पर दो इंजन थे। विमान के इंजन की मॉनीटरिंग सीधे अमेरिका स्थित बोइंक कंपनी के ऑफिस से की जाती है। कुछ राज तो है। इसका खुलासा होना चाहिए।
कुछ लोगों का दावा है कि प्लेन जिस तरह से क्रैश हुआ, इससे कुछ बड़ी साजिश की बू आ रही है। अमेरिका का पाकिस्तान प्रेम। डोनाल्ड ट्रंप और आसिम मुनीर की फ्रेंडशिप। अमेरिका-पाक की चीन से नजदीकी। राजू लिख रहे हैं कुछ तो है पीएम नरेंद्र मोदी जी। प्लीज अच्छे से जांच-पड़ताल करवाएं अमित शाह जी। वहीं हादसे के बाद मौके पर आतंकवाद निरोधक दस्ता भी पहुंचे। एटीएस की टीम ने जांच-पड़ताल की। जानकार बताते हैं कि बोइंक बहुत पुरानी कंपनी है और जो विमान क्रैश हुआ, वह आधुनिक तकनीति से लैस है। ये विमान पहली बार क्रैश हुआ है। विमान क्यों क्रैश हुआ, इसकी जांच होगी और जल्द ही रहस्य सामने आएगा।
दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर हादसे का शिकार हो गया। जब विमान रनवे से उड़ा और तुरंत बाद धुएं का गुबार छा गया और चंद मिनट के अंदर रिहायशी एरिया में गिर गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई है। एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश साजिश है या हादासा?। क्या प्लेन में कोई ब्लास्ट हुआ था?। यह सवाल हर किसी के जेहन में उठने लगा है। लोग सोशल मीडिया पर ब्लास्ट को लेकर लिख भी रहे हैं। इनसब के बीच एटीएस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।