Site icon News1India

देवरिया की 7 नारी शक्तियां करेंगी लाल किले पर बढ़ाएंगी देशी का मान, बनेंगी स्वतंत्रता दिवस की विशेष अतिथि!

Independence Day 2025

Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे, तब देवरिया जिले की ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली सात सशक्त महिलाएं इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेंगी। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़कर न केवल अपने जीवन में बदलाव ला रही हैं, बल्कि अपने जैसे अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं।

विशेष सम्मान के साथ दिल्ली के लिए हुईं रवाना

इन महिलाओं को विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली बुलाया गया है। मंगलवार को देवरिया के विकास भवन से एक निजी बस के जरिए उन्हें राजधानी के लिए रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) प्रत्यूष पांडे ने महिलाओं को सम्मानपूर्वक बस में बैठाकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

इन महिलाओं को मिला गौरवपूर्ण अवसर

दिल्ली रवाना होने वाली महिलाओं में शामिल हैं:

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में पुराने वाहनों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट…

महिलाओं में दिखा विशेष उत्साह

दिल्ली जाने को लेकर सभी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यह अवसर उनके लिए न सिर्फ गर्व का क्षण है, बल्कि एक नई पहचान और प्रेरणा का स्रोत भी है। आत्मविश्वास से भरी इन महिलाओं के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। इन महिलाओं की उपलब्धि न केवल देवरिया जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह देशभर के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है कि कैसे स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

Exit mobile version