Site icon News1India

76th Republic Day LIVE: देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम, कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की ताकत और परंपराओं का संगम

76th Republic Day

द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गई, जो इस ऐतिहासिक दिन की गरिमा को और बढ़ाती है।

पीएम मोदी ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी पहुंचे नेशनल वॉर मेमोरियल

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे। पीएम मोदी यहां वीर शहीदों को सम्मान देने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कर्तव्य पथ पर 14 मार्चिंग दस्ते, 31 झाकियां

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर 31 झांकियां और 14 मार्चिंग दस्ते भारत की शक्ति और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।

दिल्ली में ओम बिरला ने फहराया तिरंगा

लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा

उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फहराया तिरंगा

शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उनके संबोधन में देशभक्ति और विकास की भावना झलकी।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर हम उन महान व्यक्तित्वों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता के आधार पर आगे बढ़े।”

Exit mobile version