Site icon News1India

गुजरात का एक खौफनाक वीडियो वायरल, नशेड़ी ड्राइवर ने 9 गाड़ियों को मारी टक्कर

Gujarat Viral Video

Gujarat Viral Video : ​​दीपावली की रात गुजरात के राजकोट में एक भयानक दुर्घटना हुई है, जिसमें करीब पांच से छह लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति नशे में कार चला रहा था। कार पहले असंतुलित हुई और फिर 9 वाहनों से टकराते हुए आगे बढ़ गई। दुर्घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर कार(Gujarat Viral Video) का चालक नशे में था। जब कार तेज गति से चल रही थी, तब उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने 9 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इनमें से एक एक्टिवा वाहन की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे पहचानना मुश्किल हो गया। इसके साथ ही, फॉर्च्यूनर कार के काले शीशे भी कानून का उल्लंघन माना जा रहा है।

राजकोट की है दुर्घटना 

यह घटना राजकोट के कोटेचा चौक के पास घटित हुई है। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो को देखकर ही स्पष्ट हो जाता है कि एक्सीडेंट कितना गंभीर रहा होगा। हैरत की बात यह है कि दीपावली की रात यह व्यक्ति नशे में था और तेज स्पीड से कार चला रहा था।

​जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा नशे की हालत में कार चलाने के कारण हुआ। कार की गति बहुत अधिक थी, जो असंतुलित होने के बाद कम से कम 9 गाड़ियों से टकराई।​

यह भी पढ़ें : हैमंत सोरेन की 5 साल में उम्र 7 साल कैसे बढ़ी? हलफनामे को लेकर BJP ने उठाया सवाल

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी को उसी स्थान पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version