Site icon News1India

कौन है ‘वो प्रियसी’, जिसके कारण अभिषेक शर्मा ने बहन की शादी से बनाई दूरी, जानें विदाई के बाद क्या बोली कोमल दीदी

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा क्रिकेट से बेइतंहा प्यार करते हैं। वह क्रिकेट को ही अपनी प्रियसी कहते हैं और इसी के जाते हैं और जिंदगी ने सुनाहे सपने भी बुनते हैं। यही वजह रही कि वह अपनी बड़ी बहन कोमल शर्मा की शादी में शामिल नहीं हो सके। जिस वक्त घर पर विवाह की रश्में चल रही हैं, तब अभिषेक टीम इंडिया ए की जीत को लेकर पसीना बहा रहे थे। वह मैदान में उतरे। हालांकि भारतीय टीम ये मुकाबला आस्ट्रेलिया से हार गई।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने 3 अक्टूबर को अमृतसर में बिजनेसमैन लवश ओबेरॉय से धूमधाम से शादी कर ली। यह समारोह खुशी और कई रस्मों से भरपूर था, लेकिन इस खास दिन पर अभिषेक अपनी बहन के साथ नहीं थे, क्योंकि वह राष्ट्रीय कर्तव्य निभा रहे थे। अभिषेक शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया ए की तरफ से खेल रहे थे। अभिषेक ने मैच से पहले अपनी बहन से बात की। अभिषेक ने बहन को कहा दीदी, क्या करूं मजबूर हूं। मुझे अभी अपने देश के लिए बहुत कुछ करना है। टेस्ट के साथ ही वनडे टीम में जगह बनानी है।

इनसब के बीच शादी के अवसर पर दुल्हन कोमल शर्मा अपने भाई की गैरमौजूदगी पर थोड़ी भावुक दिखीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, यह बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है, मैं आज शादी कर रही हूं। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। मुझे अपने भाई की बहुत याद आ रही है। अभिषेक अपनी बहन की शादी में इसलिए शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वह इंडिया । टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया । के खिलाफ एक वनडे मैच खेल रहे थे। यह मैच शुक्रवार को कानपुर के ग्रीन पार्क में आयोजित हुआ था।

इंडिया ए टीम की जिम्मेदारी निभाना अभिषेक के लिए महंगा साबित हुआ। एशिया कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे अभिषेक इस मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिसे गोल्डन डक कहते हैं। भारतीय टीम यह मैच नौ विकेट से हार गई। हालांकि, अभिषेक शादी से कुछ दिन पहले हुए प्री-वेडिंग समारोहों में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें क्रिकेटर अभिषेक सिंगर रंजीत बावा के साथ भांगड़ा की धुन पर नाचते हुए दिखे थे। उनके गुरु युवराज सिंह भी इन समारोहों में मौजूद थे।

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 314 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। अपनी बहन की शादी के बावजूद, उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी थी। जो दिखाता है कि वह भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। बता दें, अभिषेक शर्मा को बेहतरीन खिलाड़ी बनाने में बहन कोमल का अहम रोल रहा है। बहन ने भाई के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया। परिवार के लोग बताते हैं कि खुद कोमल ने अभिषेक से कहा था कि शादी के बजाए तुम्हें मैच खेलना चाहिए। बहन के कहने पर अभिषेक शादी में शामिल नहीं हुए।

Exit mobile version