Site icon News1India

कलियुग के अंत का संकेत दो सूरज दिखना, सात दिन का अंधेरा और आपदाएं किसने की ये डराने वाली भवष्यवाणियां

Achyutananda Bhavishya Shrinkhla predictions : 16वीं शताब्दी में संत अच्युतानंद और कुछ अन्य संतों ने एक खास भविष्यवाणी संग्रह लिखा था, जिसे “भविष्य श्रृंखला” कहा जाता है। इसमें कलियुग के अंत से पहले घटने वाली कुछ चौंकाने वाली घटनाओं का जिक्र है। इन घटनाओं में से कई ऐसी हैं जो इंसान के जीवन को पूरी तरह बदल देंगी। इस श्रृंखला में खास तौर पर जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा, और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी भविष्यवाणियां की गई हैं। इनमें से कुछ घटनाएं इतनी अजीब और भयानक हैं कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

दो सूरज दिखेंगे आसमान में

भविष्य श्रृंखला के अनुसार, कलियुग के अंतिम चरण के कुछ साल पहले, आसमान में एक अजीब घटना होगी, जिसमें लोगों को दो सूरज दिखाई देंगे। हालांकि असली में ये दूसरा सूरज नहीं होगा, बल्कि एक उल्कापिंड (मेटियोराइट) होगा, जो सूर्य की तरह चमकता हुआ नजर आएगा। ये उल्कापिंड बंगाल की खाड़ी में गिरेगा, जिससे इतनी भीषण तबाही होगी कि ओडिशा और आसपास के कई शहर पानी में डूब जाएंगे।

धरती पर छा जाएगा सात दिन का अंधकार

भविष्यवाणी में कहा गया है कि एक समय ऐसा आएगा जब सात दिनों तक धरती पर पूरी तरह अंधेरा छा जाएगा। इस दौरान दिन और रात में कोई फर्क नहीं रहेगा। लोग अपने घरों में बंद हो जाएंगे और घबराहट का माहौल रहेगा। हालांकि इस अंधेरे का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन इसका असर पूरी दुनिया पर होगा।

प्रकृति का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा

भविष्य श्रृंखला में बताया गया है कि धरती पर ऐसी भयंकर प्राकृतिक आपदाएं आएंगी कि इंसानी टेक्नोलॉजी भी उन्हें रोक नहीं पाएगी। कहीं इतनी बारिश होगी कि इलाके डूब जाएंगे, और कहीं एक बूंद पानी को तरस जाएंगे। इन आपदाओं से इंसान का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा और जीव-जंतु भी परेशानी में आ जाएंगे।

बदल जाएगी पृथ्वी की धुरी

एक और बड़ी भविष्यवाणी के अनुसार, इतने भूकंप आएंगे कि धरती की धुरी (Axis) ही धीरे-धीरे बदलने लगेगी। कुछ भूकंप छोटे होंगे, लेकिन कुछ इतने शक्तिशाली होंगे कि बड़े स्तर पर तबाही मचाएंगे।पृथ्वी की धुरी बदलने से मौसम, दिन-रात का चक्र और जीवन की तमाम व्यवस्थाएं पूरी तरह से बदल जाएंगी।

Disclaimer यह बाते संत अच्युतानंद की भविष्य श्रृंखला के आधार पर बताई गई NEWS1INDIA
इसकी पुष्टि नहीं करता कृपया अपने विवेक का इस्तेमाल करे

Exit mobile version