जो लाया था राख.. वो खुद हो गया राख, पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था लंदन से भारत.. प्लेन हादसे में मौत

गुजरात के अहमदाबाद में बीते दिन एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने से 241 लोगों की जान चली गई। लंदन जा रही इस फ्लाइट में 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे।

Ahemadabad Plane Crash

Ahemadabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बीते दिन एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने से 241 लोगों की जान चली गई। लंदन जा रही इस फ्लाइट में 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भारतीय मूल के अर्जुन भाई भी शामिल हैं। विमान ने अहमदाबाद से उड़ान भरी थी लेकिन एयरपोर्ट के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अर्जुन भाई की कहानी दिल दहला देने वाली है। उनकी पत्नी का सात दिन पहले लंदन में निधन हो गया था। पत्नी की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियां गुजरात के अमरेली जिले में उनके पैतृक गांव के तालाब या नदी में विसर्जित की जाएं। इस इच्छा को पूरा करने के लिए अर्जुन भाई भारत आए और इसे पूरा कर लंदन लौट रहे थे। लेकिन नियति (Ahemadabad Plane Crash) को कुछ और मंजूर था। हादसे में उनकी मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने विजय रूपाणी के परिवार से की मुलाकात, उनके साथ बिताए वक्त को किया याद

उनकी 8 और 4 साल की दो बेटियां अब अनाथ हो गई हैं जो रो-रोकर बुरा हाल हैं। भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट कर अर्जुन भाई की दुखद कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि अर्जुन भाई की मृत्यु ने भारत और लंदन में उनके परिजनों को शोक में डुबो दिया। परिजनों का कहना है कि शायद यह नियति की मर्जी थी।

एयर इंडिया अथॉरिटी के अनुसार विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। हादसे की जांच शुरू हो गई है लेकिन प्रारंभिक जानकारी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Exit mobile version