• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 22, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Ahmedabad Plane Crash LIVE: अहमदाबाद में प्लेन किस वजह से हुआ क्रैश, विमान में गुजरात के पूर्व सीएम समेत 241 यात्री थे सवार

Ahmedabad Air India Plane Crash News: गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। एअर इंडिया का प्लेन एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी, तभी अचानक वह धू-धू कर जले लगा।

by Vinod
June 12, 2025
in Breaking, क्राइम, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  Ahmedabad Air India Plane Crash News गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। एअर इंडिया का प्लेन एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी, तभी अचानक वह धू-धू कर जले लगा। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 241 यात्री सवार थे। प्लेन के क्रैश होने से दो किलोमीटर की दूरी तक धुंए का गुबार देखा गया। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ और बीएसएफ और दमकल के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए हैं।

हादसे का शिकार विमान एएल 171 एक एयर इंडिया विमान है। यह एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पर 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की पर डीजीसीए ने बयान जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि 12 जून को विमान संचालन करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे।

Related posts

Kanpur News

Kanpur News : कानपुर में हैवानियत की हदें पार, बहु को दहेज के नाम पर कमरे में बंद कर सांप से कटवाया…

September 22, 2025
Kota news: पति ने पत्नी और वह, रिश्ते की दरार से क्यों हुआ खून-खराबा युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

Kota news: पति ने पत्नी और वह, रिश्ते की दरार से क्यों हुआ खून-खराबा युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

September 22, 2025

डीजीसीए ने बताया कि विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ थी। कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले स्ज्ब् हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था। एटीसी के अनुसार विमान ने रनवे 23 से 1 बजकर 39 मिनट पर पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर ज़मीन पर गिर गया। दुर्घटनास्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।

हादसे के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार टेक ऑफ के बाद प्लेन का पीछे का हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया था। इसके बाद विमान क्रैश हो गया था। इस विमान में 242 यात्रियों के साथ गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे। इसकी पुष्टि हुई है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ग्रीन कॉरीडोर बनाने के आदेश दिए हैं। अहमदाबाद के तमाम बड़े अस्पतालों के लिए यह ग्रीन कॉरीडोर बनाए गए हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान मे 242 यात्रियों के साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। सूत्रों के अनुसार 100 के करीब लोग घायल हुए हैं। विमान जहां पर गिरा है। वह एक रिहाइशी इलाका है। राज्य में गुजरात बीजेपी के तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 90 कर्मियों वाली तीन टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल तीन और टीमें भेजी जा रही हैं।

अहमदाबाद में एयर इंडिया का पलेन क्रैश होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। फिलहाल यात्रियों के बारे में अभी तक अधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि विमान हादसे के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं ही था। आसपास कुछ ठीक से नजर नहीं आ रहा।

 

Tags: AhmedabadAir Indian planeAir Indian plane crashplane crash in Ahmedabad
Share196Tweet123Share49
Previous Post

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के बाद हुआ क्रैश, 242 यात्री थे सवार, छाया धुएं का गुबार

Next Post

State Highways Expansion : UP में अब हाईवे पर दौड़ेगा सरपट यातायात जानिए कौन से 21 राजमार्ग होंगे फ़ोर लेन

Vinod

Vinod

Next Post
Uttar Pradesh four lane highway development

State Highways Expansion : UP में अब हाईवे पर दौड़ेगा सरपट यातायात जानिए कौन से 21 राजमार्ग होंगे फ़ोर लेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
China K Visa

China K Visa Policy: ग्लोबल टैलेंट को लुभाने का बड़ा कदम, H1B से भी आसान और आकर्षक

September 22, 2025
Kanpur News

Kanpur News : कानपुर में हैवानियत की हदें पार, बहु को दहेज के नाम पर कमरे में बंद कर सांप से कटवाया…

September 22, 2025
UP caste demonstration Ban

5000 सालों के भेदभाव पर बहस: यूपी में जाति रैलियों पर बैन, अखिलेश ने उठाए सवाल

September 22, 2025
Nepal Interim Govt

सुशीला कार्की की सरकार में शामिल हुए पांच नए मंत्री, जानें किन लोगों को मिली अहम ज़िम्मेदारी ?

September 22, 2025
Kota news: पति ने पत्नी और वह, रिश्ते की दरार से क्यों हुआ खून-खराबा युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

Kota news: पति ने पत्नी और वह, रिश्ते की दरार से क्यों हुआ खून-खराबा युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

September 22, 2025
Air India

Air India के विमान को हाईजैक करने की कोशिश! वाराणसी एयरपोर्ट पर 9 यात्री हिरासत में

September 22, 2025
Navratri Fasting:नवरात्रि के व्रत में किन बातों से बचना चाहिए, कौन-सी गलती आपके व्रत को कर देगी खण्डित

Navratri Fasting:नवरात्रि के व्रत में किन बातों से बचना चाहिए, कौन-सी गलती आपके व्रत को कर देगी खण्डित

September 22, 2025
Kunda King Raja Bhaiya

Kunda King महल में टूटा साम्राज्य: जुड़वा संतानें अलग राह पर, बेटियां मां, बेटे पिता के साथ

September 22, 2025
Rajasthan News

Rajasthan News : चाकू की नोक पर आधी रात को हुआ लूट कांड, पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने कर्मचारी को दबोचा

September 22, 2025
Meerut

Meerut में गुर्जर महापंचायत पर हंगामा, पुलिस झड़प और 22 गिरफ्तार

September 22, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version