सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Air India Express: यात्रियों की जान हलक मे अटकी , 36 हजार फीट पर इंजन का तेल खत्म, अबू धाबी जा रही फ्लाइट वापस लौटी

कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 36 हजार फीट की ऊंचाई पर इंजन का तेल तेजी से कम हो गया। एक इंजन बंद कर विमान को सुरक्षित कोच्चि लौटाया गया।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोच्चि से अबू धाबी जा रही फ्लाइट में सोमवार, 7 सितंबर को बड़ा हादसा टल गया। उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में तेल की मात्रा अचानक तेजी से कम होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर इंजन का तेल प्रेशर डेंजर जोन में पहुंच गया। इसके बाद पायलटों ने इंजन नंबर-1 को बंद करने का फैसला लिया। विमान को अबू धाबी ले जाने के बजाय वापस कोच्चि लाया गया। राहत की बात रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

36 हजार फीट पर इंजन बंद

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 बोइंग 737 विमान था। टेक-ऑफ के करीब 50 मिनट बाद विमान लगभग 36 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा था। इसी दौरान पायलट और को-पायलट ने देखा कि इंजन नंबर-1 में तेल की मात्रा लगातार कम हो रही है। क्रू ने स्थिति का आकलन करने के लिए FORDEC प्रक्रिया अपनाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वापसी का निर्णय लिया।

RELATED NEWS

Flight Alert: एयर इंडिया उड़ान में मचा हड़कंप, विमान में धुएं का अलार्म, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Alert: एयर इंडिया उड़ान में मचा हड़कंप, विमान में धुएं का अलार्म, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

सितम्बर 3, 2026
Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

अगस्त 13, 2026

कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

इंजन में तेल लगातार कम होने के कारण विमान को अबू धाबी ले जाना जोखिम भरा माना गया। क्रू ने तुरंत अपना प्लान बदला और विमान को वापस कोच्चि ले जाने का फैसला किया। एक इंजन बंद होने के बावजूद विमान को सुरक्षित तरीके से कोच्चि एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इस मामले में अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पहले भी डायवर्ट हुई फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में इस तरह की परेशानी सामने आने का यह हालिया मामला है। इससे पहले गुरुवार को वाराणसी से दिल्ली जा रही फ्लाइट IX 1253 को तकनीकी खराबी के चलते लखनऊ डायवर्ट किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान चालक दल को कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं की चेतावनी मिली थी। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को लखनऊ ले जाने का फैसला किया गया।

सुरक्षा बनी प्राथमिकता

एयरलाइन के प्रवक्ता ने उस घटना को लेकर बताया था कि तकनीकी खराबी सामने आने के बाद चालक दल ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को एहतियात के तौर पर लखनऊ में उतारा। विमान ने वहां सुरक्षित लैंडिंग की। जांच पूरी होने के बाद उसे दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच सोमवार को कोच्चि-अबू धाबी फ्लाइट में इंजन बंद होने की घटना ने एक बार फिर विमान की तकनीकी सुरक्षा और नियमित जांच को लेकर ध्यान खींचा है।

Tags: Air India Expressaviation news
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Flight Alert: एयर इंडिया उड़ान में मचा हड़कंप, विमान में धुएं का अलार्म, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Alert: एयर इंडिया उड़ान में मचा हड़कंप, विमान में धुएं का अलार्म, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

वाराणसी से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1253 में अचानक हड़कंप मच गया।...

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

Aviation Explainer: क्या गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा था Air India का पायलट? 300 फीट नीचे गिरी थी फ्लाइट, 24 हुए थे घायल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Pilot Marijuana Test: 4 अगस्त 2026 को Air India की फ्लाइट AI2379 फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।...

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी  इंसानियत की मिसाल

Airspace Support: यात्री सुरक्षा सर्वप्रथम, भीषण तूफान में फंसी पाकिस्तानी फ्लाइट्स को भारत ने दिया रास्ता, मदद बनी इंसानियत की मिसाल

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

India Helped Pakistani Flights: मानसून के मौसम में अक्सर अचानक मौसम बदल जाता है। इस बार भी पंजाब क्षेत्र के...

Vistara Emergency Landing: आसमान में टला बड़ा हादसा, 5 मिनट दूर थी तबाही, ईंधन खत्म होने के करीब पहुंच गई थी विस्तारा की फ्लाइट

Vistara Emergency Landing: आसमान में टला बड़ा हादसा, 5 मिनट दूर थी तबाही, ईंधन खत्म होने के करीब पहुंच गई थी विस्तारा की फ्लाइट

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

Vistara Flight Emergency Landing: फिल्मों में अक्सर ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, जब विमान किसी बड़ी परेशानी में फंस...

Delhi airport passenger assault case

Delhi Airport terminal-1 पर परिवार के सामने ही यात्री को पीटा किस पर लगा आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Delhi Airport Incident: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट की सिक्योरिटी चेक लाइन अक्सर सबसे ज्यादा परेशानी का...

Next Post
Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist