Site icon News1India

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान रद्द, टेकऑफ से पहले आई तकनीकी गड़बड़ी!

Air India Flight

Air India Flight : पिछले हफ्ते अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में हुए भीषण विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की उड़ानों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसी सिलसिले में अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-159) को उड़ान से पहले तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दिया गया। हादसे के बाद यह पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी जो लंदन के लिए रवाना होने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, निर्धारित समय से पहले ही फ्लाइट की गहन तकनीकी जांच की गई, जिसमें कुछ खामियां पाई गईं। इसके चलते विमान को उड़ान के लिए अयोग्य मानते हुए रद्द कर दिया गया। इस निर्णय से यात्रियों को खासा असुविधा झेलनी पड़ी, जिनमें अधिकांश यात्री राजकोट, आणंद, हलोल और खंभात जैसे इलाकों से थे।

गौरतलब है कि इस फ्लाइट का नंबर पहले AI-171 था, जिसे बदलकर AI-159 कर दिया गया था। उड़ान दोपहर 1:10 बजे रवाना होनी थी, लेकिन सुबह से ही इसमें देरी की स्थिति बनी रही। अंततः जब तकनीकी खराबी की पुष्टि हो गई, तो इसे पूरी तरह रद्द कर दिया गया। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह उड़ान अब कब संचालित की जाएगी।

हादसे के बाद से लगातार तकनीकी समस्याएं

गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को हुए हादसे के बाद से एअर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की उड़ानों में तकनीकी दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। हाल ही में हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को तकनीकी गड़बड़ी के चलते वापस लौटना पड़ा, जबकि अमेरिका से मुंबई आ रही एक अन्य फ्लाइट को कोलकाता में यात्रियों को उतारना पड़ा। इसी तरह, मस्कट के रास्ते कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को बम की धमकी के चलते नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

यह भी पढ़ें : झाडू लगाने के बाद फर्श पर गंदगी देख भड़की बहू, ससुर को पीटने के बाद…

सुरक्षा एजेंसियों और बीडीडीएस स्क्वाड ने तत्काल जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी ने बताया कि बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और पूरे विमान की गहन जांच की जा रही है। इन घटनाओं ने एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्थाओं और तकनीकी मानकों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के चलते फिलहाल हर उड़ान से पहले विस्तृत जांच की जा रही है।

Exit mobile version