Site icon News1India

Akhilesh yadav: अखिलेश यादव बने मोस्ट हैंडसम लगा के गंगा में डुबकी, सोशल मीडिया पर ली राजनीति की चुटकी

Akhilesh Yadav

Akhilesh yadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई।जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं है। लोग उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे है।और उन्हें मोस्ट हैंडसम पॉलिटिशियन कह रहे है।। इस पर अखिलेश ने चुटकी लेते हुए धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मजेदार टिप्पणी भी किया।

फिटनेस और राजनीति का अनोखा मेल

अखिलेश यादव का गंगा स्नान न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि उनकी फिटनेस के लिए भी चर्चा का विषय बन गया। उनकी वायरल तस्वीरों ने न सिर्फ आम जनता बल्कि राजनीतिक विश्लेषकों का भी ध्यान खींचा। लोग उनकी फिटनेस को राजनीति में सक्रियता और ऊर्जा से जोड़कर देख रहे हैं।

किसानों के मुद्दे पर बोले अखिलेश

गंगा स्नान के बाद अखिलेश यादव ने अयोध्या में किसानों की जमीन को लेकर बीजेपी पर कड़े शब्द बोले। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उनकी जमीन छीनने की कोशिश केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है। यह विकास नहीं, बल्कि किसानों की बदहाली का रास्ता है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के मुआवजे की राशि को कम कर रही है और उनकी समस्याओं को जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के अधिकारों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर तरह से कोशिश करेगी।

चुनावी माहौल गरमाया

अखिलेश के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मुद्दा आगामी लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभा सकता है।

धार्मिकता और राजनीति का मिला अनोखा संगम

मकर संक्रांति के इस खास मौके पर अखिलेश यादव ने गंगा में डुबकी लगाकर अपनी धार्मिक आस्था को बड़े ही सरल और खास अंदाज में पेश किया। यह सिर्फ एक धार्मिक स्नान नहीं था, बल्कि एक ऐसा कदम था जो जनता के दिलों को छू गया। गंगा स्नान के जरिए उन्होंने एक मजबूत संदेश दिया कि वे सिर्फ एक नेता ही नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और मूल्यों को संवारने वाले जननेता भी हैं।

Exit mobile version