Site icon News1India

पाकिस्तान के नकारे इरादों के बीच महबूबा मुफ्ती ने गाया ‘अब बस, जंग रुके’ का नया राग!

Mehbooba Mufti

Mehbooba Mufti : महबूबा मुफ्ती, जो जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष हैं, ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दोनों देशों से तत्काल वार्ता शुरू करने की अपील की, ताकि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल की जा सके। उनका मानना है कि जब तक भारत और पाकिस्तान गंभीर बातचीत नहीं करते, तब तक कश्मीर की स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा, “भारत एक उभरती हुई शक्ति बन चुका है, जबकि पाकिस्तान आर्थिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। दोनों देशों को विनाश की दिशा में बढ़ना बंद करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोग, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में, हर दिन संघर्ष झेल रहे हैं।” इमोशनल होकर उन्होंने कहा, “हमारी माताएं कब तक पीड़ित रहेंगी?” उन्होंने आगे कहा, “हमने आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है, अब हमें युद्ध को खत्म करना होगा।”

PDP अध्यक्ष ने मीडिया पर उठाया सवाल 

पीडीपी अध्यक्ष ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा, “मीडिया क्यों झूठी कहानियां फैला रहा है? प्रचार की भी एक सीमा होती है, और दोनों देशों का मीडिया इस तनाव को बढ़ाने में नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। हम एक पूर्ण युद्ध के कगार पर हैं और दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं। मुझे डर है कि अगर यह युद्ध परमाणु संघर्ष में बदलता है, तो कुछ भी बचा नहीं होगा और केवल निर्दोष लोग मारे जाएंगे।”

यह भी पढ़ें : LIVE पर ताला! रक्षा अभियानों की कवरेज पर केंद्र की बड़ी रोक…

महबूबा मुफ्ती ने इस दौरान कहा, “हमें ‘जीने और जीने देने’ का सिद्धांत अपनाना चाहिए। पहलगाम हमले ने हमें गहरी चिंता दी थी, लेकिन अब हमले और भी बढ़ गए हैं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध कोई समाधान नहीं है, अब समय आ गया है कि इस समस्या का राजनीतिक हल निकाला जाए।

Exit mobile version