Site icon News1India

Vipassana Camp: विपश्यना ध्यान कोर्स,जानें अरविंद केजरीवाल की यात्रा और क्यों है ये इतनी खास

Arvind Kejriwal in Vipassana Camp दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों विपश्यना ध्यान साधना के लिए पंजाब के होशियारपुर स्थित धम्म धजा विपश्यना केंद्र में गए हैं। यहां वे 10 दिन तक ध्यान और साधना करेंगे। लेकिन उनके जाने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे क्या यह केंद्र आम लोगों के लिए भी खुला है? यहां आने के लिए कोई फीस लगती है या नहीं? रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है? आज हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

विपश्यना कोर्स कितने दिन का होता है?

अरविंद केजरीवाल पहली बार विपश्यना करने नहीं गए हैं। इससे पहले भी वे दिसंबर 2023 में इस केंद्र में 10 दिन का ध्यान शिविर कर चुके हैं। यह केंद्र होशियारपुर से लगभग 13 से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यहां 10 दिन का कोर्स कराया जाता है, जिसमें व्यक्ति को ध्यान और आत्मसंयम की प्रक्रिया सिखाई जाती है। अब आप समझ गए होंगे कि केजरीवाल हर बार 10 दिन के लिए ही क्यों जाते हैं? क्योंकि विपश्यना का मूल कोर्स ही 10 दिन का होता है।

क्या यहां कोई फीस लगती है?

अगर आप सोच रहे हैं कि विपश्यना करने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती होगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती।

रहने और खाने की सुविधा पूरी तरह से निशुल्क होती है।

कोई भी व्यक्ति यहां आकर ध्यान कर सकता है।

अगर कोई दान देना चाहे, तो वह अपनी इच्छा से कर सकता है, लेकिन कोई अनिवार्यता नहीं है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी विपश्यना करना चाहते हैं, तो आपको धम्म धजा विपश्यना केंद्र की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाता है।

फोन पर बुकिंग नहीं होती।

हर दिन रात 12 बजे रजिस्ट्रेशन विंडो खुलती है।

फॉर्म भरने के बाद 2 हफ्ते में यह कंफर्म हो जाता है कि आपको सेशन में जगह मिली या नहीं।

क्या रजिस्ट्रेशन के लिए कोई दस्तावेज देने होंगे

जो लोग विपश्यना केंद्र में ध्यान करने आना चाहते हैं, उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेज देने होते हैं।

आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या वोटर आईडी दिखानी होगी।

अगर ओरिजिनल न हो तो फोटोकॉपी भी मान्य होती है।

पासपोर्ट साइज की एक फोटो भी साथ लानी होगी।

इसके अलावा, पहली बार आने वाले और पहले से विपश्यना कर चुके लोगों के लिए अलग-अलग लिस्ट होती है। कभी-कभी इतनी लंबी वेटिंग होती है कि अगले सेशन तक इंतजार करना पड़ता है।

अगला सेशन कब होगा

विपश्यना केंद्र में हर 10 दिन पर नया सेशन शुरू होता है। फिलहाल 5-15 मार्च का सेशन चल रहा है। इसके बाद आने वाले सेशन इस प्रकार हैं।

19-30 मार्च

2-13 अप्रैल

16-27 अप्रैल

इस केंद्र में पहले से विपश्यना कर चुके साधकों को भी दोबारा आने का मौका दिया जाता है। हालांकि, उन्हें पहले ध्यान पद्धति से जुड़ी जानकारी को दोबारा पढ़ना होता है।

Exit mobile version