Site icon News1India

Assembly Election 2022: 1 घंटे के भीतर बीजेपी ने 81 सीटों का आंकड़ा किया टच, जानिए कहां कितनी सीटों पर हो रही है गिनती

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में सभी विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गयी. यूपी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. 1 घंटे के भीतर ही यूपी के रुझानों में बीजेपी ने 81 सीटों का आंकड़ा छू लिया. वहीं रुझानों में समाजवादी पार्टी 72 सीटों पर आगे है. बीएसपी 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है. वहीं उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है. शुरुआती 1 घंटे में BJP 18 और Congress 15 सीट पर आगे चल रही है. वहीं पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी 28 सीट और कांग्रेस 18 सीट पर आगे चल रही है.

कहां कितनी सीटों पर हो रही है गिनती

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था. 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के साथ चुनाव की शुरुआत हुई थी और 7 मार्च को सातवें दौर के मतदान के साथ उसपर विराम लगा था. उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202, गोवा में 21, उत्तराखंड में 36, मणिपुर में 31 और पंजाब में 59 है. यानी इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत हासिल करनी होगी. जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से 4 में बीजेपी की सरकार है. गोवा, यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में ‘कमल’ खिला हुआ है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है.

यूपी की गद्दी किसके हाथ लगेगी ये आज तय हो जाएगा. योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगर बीजेपी की सत्ता में वापसी कराते हैं तो ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री होंगे. वह बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. योगी मुख्यमंत्री बने तो 2007 के बाद पहले ऐसे नेता होंगे, जिन्होंने बतौर सीएम उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ा.

Exit mobile version