Site icon News1India

Baba Siddique death: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दो हमलावर गिरफ्तार

Baba Siddique death

Baba Siddique death news

Baba Siddique death news: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी का निधन (Baba Siddique death) हो गया है। शनिवार रात को उन पर तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं और वह इसी साल कांग्रेस छोड़ अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हुए थे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में बांद्रा पूर्व से कांग्रेस विधायक हैं। स्वयं बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी भारत के महाराष्ट्र में बांद्रा वेस्ट विधानसभा सीट के विधायक थे। मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरे, सिद्दीकी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सत्ता में रहने के दौरान मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। इस साल की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने कहा था कि मैं एक किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था। यह 48 साल तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है।

बाबा सिद्दीकी ने इसी साल यानी 8 फरवरी 2024 को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह 12 फरवरी को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे और उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA के लिए राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

इससे पहले लगातार दो बार (1992-1997) नगर निगम पार्षद के रूप में भी कार्य किया। कांग्रेस छोड़ने से पहले वे मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के संसदीय बोर्ड के रूप में कार्य कर रहे थे। शुरुआती दिनों में वे छात्र आंदोलन में थे। 1980 में उन्हें बांद्रा यूथ कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और चार साल बाद वह अध्यक्ष बन गए। वह 1988 में मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

बाबा सिद्दीकी का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। बाबा सिद्दीकी (जियाउद्दीन सिद्दीकी) का जन्म अब्दुल रहीम सिद्दीकी और रजिया सिद्दीकी के घर हुआ था। बाबा सिद्दीकी की शादी शहजीन सिद्दीकी से हुई है। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटी डॉ. अर्शिया सिद्दीकी और एक बेटा जीशान सिद्दीकी है। बेटा जीशान सिद्दीकी भी विधायक है।

Exit mobile version