Site icon News1India

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से हर तरफ सनसनी…यूपी के शूटरों की मां ने बताई हकीकत

Baba Siddique

Baba Siddique Murder Case : मुंबई में NCP (अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या में यूपी के दो शूटर, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम, का नाम सामने आया है। दोनों शूटर बहराइच जिले के गंडारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। धर्मराज और शिवकुमार कुछ सालों से मुंबई और पुणे में रह रहे थे। हालांकि, वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में कैसे आए, यह स्पष्ट नहीं है।

धर्मराज की मां कुसुमा ने बताया कि वह अपने बेटे के हत्याकांड में शामिल होने से अनजान थीं। उनका बेटा दो महीने से मुंबई में रह रहा था और पुणे में कबाड़ का कारोबार कर रहा था। कुसुमा ने कहा कि धर्मराज उनका सबसे छोटा बेटा है और इस घटना के बारे में उन्हें पुलिस के आने पर पता चला।

शिवकुमार की मां ने दिया बयान

दूसरे आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा की मां सुमन ने भी इस हत्याकांड की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि शिवा पुणे में भंगार का काम करता था और कभी किसी से उसका विवाद नहीं हुआ। हत्याकांड की जानकारी उन्हें भी बाद में मिली।

यह भी पढ़ें : मैडिकल कॉलेज में पंखे से लटका मिला लड़के का शव, वजह ऐसी की सब हुए हैरान

गांव के प्रधान पति मोहम्मद हसनैन ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी कुछ महीनों से मुंबई और पुणे में थे, और उनसे फोन पर बहुत कम बातचीत होती थी। प्रधान ने कहा कि हो सकता है कि दोनों साजिश का शिकार हुए हों, लेकिन जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

जांच में नए खुलासे की संभावना

इस हत्याकांड में धर्मराज और शिवकुमार की भूमिका पर जांच जारी है। हालांकि, दोनों के परिवार ने इस मामले में उनके शामिल होने की संभावना पर संदेह जताया है।

Exit mobile version