Site icon News1India

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, सुपारी देने वाले का नाम आया सामने

Baba Siddiqui murder case

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें पता चलता है कि इस कांड के पीछे साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। सरकारी वकील ने कोर्ट में भी इस बात की पुष्टि की है और लॉरेंस का गुर्गा शुभम लोंकर ने फेसबुक पोस्ट पर इस हत्या की जिम्मेदारी भी ली है।

मिली जानकारी से पता चला है कि लॉरेंस (Baba Siddique Murder Case) के भाई अनमोल बिश्नोई ने शूटर्स से संपर्क किया था। हत्याकांड के बाद शूटर्स के मोबाइल फोन में कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जो लॉरेंस और उसके गैंग को सीधे इस मामले में शामिल करते हैं।

शूटर्स ने अनमोल बिश्नोई जो कनाडा में रहता है, उससे हत्या से पहले बातचीत की थी। अनमोल ने उन्हें एक मैसेजिंग ऐप पर बातचीत के दौरान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी की तस्वीरें भेजकर हत्या की सुपारी दी थी।

यह भी पढ़े: Satpal Tanwar: बिश्नोई को लेकर सतपाल तंवर की कड़ी चेतावनी, समय मिलते ही खत्म करेंगे

एक-एक करके खुल रहे सारे राज

शूटर्स ने कई चैट्स को डिलीट कर दिया था लेकिन अनमोल बिश्नोई के नाम से हुई कुछ चैट्स बरामद की गई हैं। इस जानकारी को मुंबई पुलिस ने स्पेशल सेल के साथ साझा किया है। अब यह पुष्टि की जा रही है कि क्या यह अनमोल बिश्नोई वास्तव में वही है जो कनाडा में रहता है। इसके अलावा जिस नंबर से शूटर्स की बातचीत हुई है, वह भी विदेशी नंबर है, जिसमें बाबा सिद्दीकी और जीशान की तस्वीरें भेजी गई थीं।

शूटर्स के फोन से कुछ तस्वीरें भी मिली हैं, जिनमें उनके हाथ में गन है। सूत्रों के मुताबिक, ये तस्वीरें 13 सितंबर की हैं। पूछताछ के दौरान शूटर्स ने स्वीकार किया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले उन्होंने गन चलाने की प्रैक्टिस भी की थी।

Exit mobile version