Site icon News1India

हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर रोक, लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे प्रयागराज

हरिद्वार: आज मकर संक्रांति पर्व है। धर्मनगरी में कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस प्रशासन ने स्नान पर रोक लगाई है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। हरकी पैड़ी क्षेत्र को सील किया है। श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र पर दिखाई नहीं दे रहा है। हरकी पैड़ी पर ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। हरकी पैड़ी छोड़कर दूसरे कई घाटों पर लोग स्नान कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन आज होने वाले मकर संक्रांति स्नान को प्रतिबंधित कर चुका है। हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों तक श्रद्धालु न पहुंच पाएं इसके लिए आधी रात बारह बजे से सभी मार्गों को सील कर दिया गया। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

बाहरी राज्यों और जिलों से स्नान के लिए आने वालों को रोकने के लिए पुलिस ने जिले की सीमाओं पर गुरुवार को सख्ती बरतती। इसके बाद भी हजारों श्रद्धालु हरकी पैड़ी और अन्य घाटों तक पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और पूजन किया। शाम को पांच बजे तक कोविड नियमों की अनदेखी कर स्नान हुआ। हालांकि, पुलिस ने मकर संक्रांति पर स्नान रोकने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र में बैरियर लगाकर जीरो जोन घोषित कर दिया था।

वहीं, हिंदुओं के सबसे बड़े तीर्थ प्रयागराज में आज से माघ मेला और कल्पवास दोनों का प्रारंभ हुआ लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से आकर मकर संक्रांति के पर्व पर पुण्य की डुबकी पवित्र गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम मे लगा रहे हैं। मकर राशि में जब सूर्य आता है उस समय यह योग बनता है। संक्रांति सूर्य पर्व माना गया है। आगे से भगवान भास्कर दक्षिण से उत्तर की दिशा प्राप्त करेंगे। इसे उत्तरायण भी कहते हैं।

Exit mobile version