Site icon News1India

यमुना एक्स्प्रेस वे पर वाहनों की तेज रफ्तार पर ब्रेक, कोहरे के चलते लिया गया ये बड़ा फैसला

Yamuna Expressway

Yamuna Expressway : कोहरे और धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास के हाईवे पर सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की गति कम करने का निर्णय लिया है। इस दौरान हल्के वाहनों की गति 100 किमी प्रति घंटे से घटाकर 80 किमी प्रति घंटा, जबकि भारी वाहनों की गति 80 किमी प्रति घंटे से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।

बता दें कि निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर वाहनों का चालान किया जाएगा। कोहरे के दौरान बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने पहले ही ठोस कदम उठाए हैं। इस बार ट्राली और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की योजना शुरू की गई है, ताकि कोहरे के दौरान भी चालक आसानी से वाहन को देख सकें।

अलीगढ़ आरटीओ प्रशासन के दीपक शाह ने बताया कि यह कदम हर साल नवंबर माह में उठाया जाता है और इस साल भी इसे लागू किया जा रहा है। अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे, अलीगढ़-कानपुर हाईवे, अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे, अलीगढ़-टप्पल रोड और अलीगढ़-मथुरा रोड पर वाहनों की गति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगर कोई वाहन निर्धारित गति से अधिक गति से चलता हुआ पाया गया तो उसका तुरंत चालान काटा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस भी रहेगी अलर्ट

अलीगढ़ के एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी और वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा, “कोहरे के दौरान वाहनों की तेज गति अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है, इसलिए इस कदम से दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।” इस दौरान प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया है, ताकि वाहन चालक सतर्क रहें और कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचें।

ये भी पढ़ें : मस्जिद-मंदिर नहीं तुर्क बनाम पठान की लड़ाई में जला संभल, हिंसा का बड़ा खुलासा

Exit mobile version