Site icon News1India

Bank Holiday : कल बैंक जाने से पहले जान लें छुट्टी का नियम, शनिवार और छठ पर कहां कहां बंद रहेंगी शाखाएं?

Bank Holiday November 2026: अगर आप बैंक शाखा जाकर अपना काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो छुट्टियों की जानकारी जरूर कर लें। नवंबर 2026 में 14 नवंबर को दूसरा शनिवार है। इस वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 15 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक समेत सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

छठ पूजा पर छुट्टी

छठ पर्व के दौरान खरना का विशेष महत्व है। इस दिन व्रती सुबह स्नान के बाद पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर गुड़ की खीर और गेहूं के आटे की रोटी बनाई जाती है।

सबसे पहले सूर्य देव और छठी मैया को प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं और परिवार के लोगों में बांटते हैं। खरना के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है, जो उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है।

13 नवंबर को कहां छुट्टी

शुक्रवार 13 नवंबर को मेघालय में वांगाला उत्सव के कारण बैंक बंद रहे। यह गारो समुदाय का पारंपरिक फसल उत्सव है। इस दौरान अच्छी पैदावार के लिए सूर्य देवता मिसी सालजोंग के प्रति आभार जताया जाता है।

नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में कई त्योहारों के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।

13 नवंबर: वांगाला उत्सव के कारण मेघालय में बैंक बंद।

16 नवंबर: छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद।

20 नवंबर: इगास-बग्वाल के कारण उत्तराखंड में बैंक बंद।

23 नवंबर: सेंग कुट स्नेम के कारण मेघालय में बैंक बंद।

24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद।

बैंक जाने से पहले रखें ध्यान

बैंक की छुट्टियां आरबीआई के राज्यवार कैलेंडर के अनुसार तय होती हैं। इसलिए हर राज्य में सभी त्योहारों पर बैंक बंद नहीं रहते। बैंक शाखा जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर छुट्टियों में भी उपलब्ध रहती हैं।

Exit mobile version