Banks Strike and 5-Day Work Week :लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की यह मांग थी कि उन्हें सप्ताह में पांच दिन ही काम करना पड़े। अब सरकार ने उनकी इस मांग को मान लिया है। इसके तहत बैंक सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे, जबकि शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इससे बैंक कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
24-25 मार्च को देशभर में बैंक हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 24 और 25 मार्च 2025 को देशभर में हड़ताल की घोषणा की है। यह फैसला भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ वार्ता विफल होने के बाद लिया गया है। इस हड़ताल का असर देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंकों पर पड़ सकता है।
क्यों जरूरी था 5 डे वर्क वीक?
बैंक कर्मचारियों को परिवार के लिए अधिक समय मिलेगा।
काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बना रहेगा।
कई देशों में पहले से ही यह नियम लागू है।
इससे कर्मचारियों का मानसिक और शारीरिक तनाव कम होगा।
कर्मचारी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर सकेंगे, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी।
बैंक यूनियन की अन्य मांगें
बैंक कर्मचारियों ने अपनी अन्य मांगों को लेकर भी आवाज उठाई है, जिनमें शामिल हैं।
नए कर्मचारियों की भर्ती,सभी कैडर में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए।
इंसेंटिव स्कीम में सुधार,परफॉर्मेंस बेस्ड अप्रेजल और इंसेंटिव सिस्टम को खत्म किया जाए।
अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना, कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
सुरक्षा के बेहतर उपाय, बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
ग्रेच्युटी लिमिट बढ़ाने की मांग,इसे अधिकतम ₹25 लाख तक किया जाए।
4 दिन बैंक रहेंगे बंद
मार्च के आखिरी सप्ताह में बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को पहले से अपने जरूरी काम निपटा लेने की सलाह दी जा रही है।
कब-कब बैंक रहेंगे बंद
22 मार्च (शनिवार), चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
23 मार्च (रविवार),साप्ताहिक अवकाश।
24 मार्च (सोमवार), हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
25 मार्च (मंगलवार), हड़ताल का दूसरा दिन, बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी।
क्या ऑनलाइन सेवाएं भी होंगी प्रभावित?
इस हड़ताल के दौरान बैंक की ब्रांच में कामकाज बाधित रहेगा, लेकिन डिजिटल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि, नकदी निकासी और अन्य बैंकिंग कार्यों में परेशानी हो सकती है।
कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद?
इस हड़ताल का असर SBI, BOB, PNB, ICICI और HDFC समेत सभी सरकारी और निजी बैंकों पर पड़ेगा। हालांकि, अब तक बैंकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।बैंक कर्मचारियों की 5-दिन के वर्क वीक की मांग पूरी हो गई है, लेकिन अन्य मांगों को लेकर वे हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।