Products Banned in Abroad हम रोजाना कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे सुबह उठते ही टूथपेस्ट, और दिन खत्म करते वक्त फेसवॉश। दिनभर भी कई छोटे-बड़े सामान हम यूज करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन चीजों को हम हर दिन इस्तेमाल करते हैं, वो हमारी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकती हैं? असल में, भारत के बाजारों में कई ऐसे प्रोडक्ट्स बिना रोक-टोक बिकते हैं, जिन्हें दुनिया के दूसरे देशों ने सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि विदेशों में लोग अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर ज्यादा जागरूक रहते हैं। वहीं भारत जैसे विकासशील देशों में कुछ लोग फायदे के लिए किसी की जान की कीमत पर भी सामान बेचने से पीछे नहीं हटते।
तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी रोजमर्रा की चीजें विदेशों में बैन हैं, लेकिन भारत में आसानी से बिकती हैं।
केचप (Ketchup)
केचप तो हर खाने-पीने की चीज के साथ हमारी थाली में शामिल होता है। बच्चों को तो ब्रेड पर केचप लगाकर खाना भी पसंद है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रांस ने स्कूलों और कैफेटेरिया में केचप को बैन कर दिया है। वहां बच्चों में इसकी लत और सेहत पर असर को देखते हुए ये कदम उठाया गया।
किंडर जॉय (Kinder Joy)
अंडे जैसी शक्ल वाला किंडर जॉय बच्चों में खूब पॉपुलर है, लेकिन अमेरिका में इसे बैन कर दिया गया है। वजह है बच्चों के गले में इसका खिलौना फंसने की घटनाएं। भारत में लेकिन ये हर दुकान में आसानी से मिल जाता है।
समोसा (Samosa)
भारत में समोसा हर नुक्कड़-चाय की दुकान से लेकर बड़े होटल तक मिलता है। पर सोमालिया में 2011 से समोसे पर बैन लगा है। वहां के एक आतंकी संगठन ने इसके त्रिकोण आकार को धार्मिक चिन्ह मानते हुए इसे बैन करवा दिया। भारत में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।
च्यवनप्राश (Chyawanprash)
भारत में च्यवनप्राश को इम्यूनिटी बढ़ाने वाला सुपरफूड माना जाता है। लेकिन कनाडा ने इसे बैन कर दिया है, क्योंकि इसमें लेड और मरकरी जैसे खतरनाक धातुएं पाई गईं। भारत में अब भी इसका खूब इस्तेमाल होता है।
च्युइंग गम (Chewing Gum)
हमारी आदतों में च्युइंग गम खाना एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। मगर सिंगापुर ने इसे पूरी तरह बैन कर रखा है। वहां सड़क पर गम चिपकाना या गम बेचना भी सख्त अपराध है।
डिस्प्रिन (Disprin)
भारत में सिरदर्द से राहत के लिए लोग डिस्प्रिन आसानी से ले लेते हैं। लेकिन अमेरिका और यूरोप में इसे बैन कर दिया गया है, क्योंकि इससे प्लेटलेट्स गिरने और खून पतला होने का खतरा होता है।
रेड बुल (Red Bull)
एनर्जी ड्रिंक रेड बुल भारत में काफी पॉपुलर है। मगर फ्रांस, नॉर्वे और लिथुआनिया जैसे देशों ने इसे बैन कर दिया है। वजह है इसमें ज्यादा मात्रा में कैफीन और दूसरे खतरनाक केमिकल्स का पाया जाना।
लाइफ बॉय साबुन (Lifebuoy Soap)
भारत में घर-घर में इस्तेमाल होने वाला लाइफ बॉय साबुन विदेशों में इंसानों के लिए नहीं, बल्कि जानवरों के लिए यूज होता है। वहां डॉक्टर इसे स्किन के लिए हानिकारक मानते हैं, लेकिन भारत में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।