Site icon News1India

बारहवीं के बाद क्या करें मेडिकल और इंजीनियरिंग से हटकर शानदार कोर्स, जानिए फीस, पढ़ाई और सैलरी की पूरी डिटेल।

मेडिकल और इंजीनियरिंग से हटकर ये हैं 12वीं के बाद के 10 शानदार कोर्स, कितनी लगेगी फीस, पढ़ाई और सैलरी की पूरी डिटेल।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & Machine Learning)

आज के डिजिटल दौर में AI और मशीन लर्निंग सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले फील्ड्स हैं। इसमें आपको स्मार्ट सॉफ्टवेयर बनाना, डेटा से सीखकर फैसले लेने की तकनीकें सिखाई जाती हैं।

कोर्स की अवधि: 1 से 4 साल
योग्यता: 12वीं (PCM) + मैथ्स जरूरी

कहां से करें: IITs, IIIT हैदराबाद, UpGrade

फीस: ₹2 लाख से ₹8 लाख
क्या बन सकते हैं: AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट
सैलरी: ₹6-8 लाख से शुरू, बाद में ₹20 लाख तक

डेटा साइंस और एनालिटिक्स

हर कंपनी को आज डेटा एनालिसिस की जरूरत है। इस कोर्स में आप सीखते हैं कि डेटा को समझकर बिजनेस कैसे आगे बढ़ाया जाए।
कोर्स की अवधि: 6 महीने से 2 साल
योग्यता: 12वीं के बाद ग्रेजुएशन सही रहेगा, मैथ्स जरूरी
कहां से करें: IIM, ISB, IIT, Coursera
फीस: ₹1.5 लाख से ₹10 लाख
करियर ऑप्शन: डेटा एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट
सैलरी: ₹5-15 लाख सालाना

साइबर सिक्योरिटी

इंटरनेट बढ़ रहा है तो खतरे भी बढ़ रहे हैं। इस कोर्स में आप कंप्यूटर सिस्टम्स को सुरक्षित रखना सीखते हैं।
कोर्स अवधि: 6 महीने से 3 साल
योग्यता: 12वीं (PCM/कंप्यूटर बैकग्राउंड फायदेमंद)
कहां से करें: IIT, Amity, EC-Council
फीस: ₹1.5 लाख से ₹6 लाख
जॉब्स: एथिकल हैकर, साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
सैलरी: ₹4-18 लाख

UX/UI डिजाइनिंग

अगर आप क्रिएटिव हैं तो इस कोर्स में वेबसाइट या ऐप को यूज़र के लिए आसान और आकर्षक बनाना सिखाया जाता है।
कोर्स अवधि: 1 से 3 साल
योग्यता: 12वीं पास, क्रिएटिव पोर्टफोलियो जरूरी
कहां से करें: NID, Arena Animation
फीस: ₹1 लाख से ₹6 लाख
जॉब्स: UX Designer, App Designer
सैलरी: ₹4-15 लाख

डिजिटल मार्केटिंग

हर ब्रांड को इंटरनेट पर खुद को प्रमोट करना होता है। इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया, गूगल ऐड्स जैसे टूल्स सिखाए जाते हैं।
कोर्स अवधि: 3 महीने से 1 साल
योग्यता: 12वीं पास, इंटरनेट का बेसिक ज्ञान जरूरी
कहां से करें: MICA, IIDE, Google
फीस: ₹25,000 से ₹2.5 लाख
करियर ऑप्शन: SEO एक्सपर्ट, कंटेंट मार्केटर
सैलरी: ₹3-12 लाख

एनीमेशन और VFX

अगर आप फिल्मों, कार्टून या गेम में रुचि रखते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए शानदार है।
कोर्स अवधि: 1 से 3 साल
योग्यता: 12वीं पास, आर्ट्स बैकग्राउंड फायदेमंद
कहां से करें: MAAC, FTII
फीस: ₹80,000 से ₹4 लाख
जॉब्स: VFX Artist, 3D Animator
सैलरी: ₹3-10 लाख

गेम डिजाइनिंग और डेवलपमेंट

गेम बनाने और डिजाइन करने की कला इस कोर्स में सिखाई जाती है।
कोर्स अवधि: 1 से 4 साल
योग्यता: 12वीं PCM या कंप्यूटर स्ट्रीम
कहां से करें: MIT Pune, ICAT
फीस: ₹1.5 लाख से ₹5 लाख
करियर ऑप्शन: गेम डेवलपर, गेम टेस्टर
सैलरी: ₹4-12 लाख

न्यूट्रिशन एंड डाइटिक्स

अगर हेल्थ और डाइट में इंटरेस्ट है, तो ये कोर्स लोगों की सेहत सुधारने में मदद करेगा।
कोर्स अवधि: 1 से 3 साल
योग्यता: 12वीं PCB (बायोलॉजी जरूरी)
कहां से करें: AIIMS, IGNOU
फीस: ₹30,000 से ₹2 लाख
जॉब्स: डाइटिशियन, हेल्थ कोच
सैलरी: ₹3-8 लाख

एनवायरनमेंट साइंस

पर्यावरण को बचाने और उसके समाधान खोजने की ट्रेनिंग इस कोर्स में दी जाती है।
कोर्स अवधि: 3 साल (B.Sc.)
योग्यता: 12वीं PCM/PCB
कहां से करें: TERI University, DU
फीस: ₹50,000 से ₹3 लाख
जॉब्स: एनवायरनमेंट एक्सपर्ट
सैलरी: ₹3-10 लाख

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट

खेलों में रुचि है तो यह कोर्स फिटनेस और मैनेजमेंट दोनों का कॉम्बिनेशन है।
कोर्स अवधि: 1 से 3 साल
योग्यता: 12वीं पास + फिटनेस जरूरी
कहां से करें: IISM, NSNIS
फीस: ₹1 लाख से ₹5 लाख
जॉब्स: स्पोर्ट्स मैनेजर, फिटनेस कोच
सैलरी: ₹3-10 लाख

Exit mobile version