Site icon News1India

Ahmedabad Plane crash :ट्रैफिक जाम बना वरदान,कौन है वह खुशनसीब जिसकी चंद मिनट की देरी ने बचाई जान

Bhumi Chauhan missed Air India flight crash

Traffic jam Missed Flight Saved Life : गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के बचने की उम्मीद नहीं है। लेकिन इसी फ्लाइट से एक महिला की किस्मत ने उनका साथ दिया। उनका नाम है भूमि चौहान।

10 मिनट की देरी ने बदल दी ज़िंदगी

भूमि चौहान लंदन में अपने पति के साथ रहती हैं और कुछ समय की छुट्टियों पर भारत आई थीं। वापस लौटते समय वह एयर इंडिया की उसी फ्लाइट से लंदन जाने वाली थीं जो हादसे का शिकार हुई। लेकिन अहमदाबाद के ट्रैफिक में फंसे रहने की वजह से वह एयरपोर्ट 10 मिनट लेट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्हें फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही मिली बुरी खबर

भूमि ने बताया कि जब वह मायूस होकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं और एग्जिट गेट पर पहुंचीं, तभी उन्हें फ्लाइट के क्रैश होने की जानकारी मिली। ये खबर सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह कांपने लगीं और कुछ देर तक शॉक में रहीं। उनके मुताबिक, अगर वह ट्रैफिक में ना फंसतीं और वक्त पर पहुंचतीं, तो वह भी उस फ्लाइट में होतीं।

गणपति बप्पा को माना जीवनदाता

इस घटना के बाद भूमि ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि सिर्फ 10 मिनट की देरी ने उनकी जान बचा ली। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मेरे गणपति बप्पा ने मुझे बचा लिया।” उन्होंने बताया कि हादसे की खबर सुनकर वह तुरंत अपने घर लौट आईं।

पहली बार भारत आई थीं दो साल बाद

भूमि दो साल पहले लंदन गई थीं और यह उनकी पहली इंडिया विज़िट थी। वे छुट्टियों पर भारत आई थीं और अब वापस लंदन जा रही थीं। लेकिन ट्रैफिक ने उन्हें रोका और इसी देरी ने उनका जीवन बचा लिया।

Exit mobile version