Site icon News1India

बुजुर्ग, दिव्यांगजन और कई अन्य वर्ग के लोगो को बड़ी राहत, घर बैठे कर सकते है वोट

नई दिल्लीः देश के 5 राज्यों में इलेक्शन चुनाव होने वाले हैं ,जिसमें से उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। वही इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने एक नोटिस जारी किया है जिसमे बुजुर्ग, दिव्यांगजन, और कई अन्य वर्ग के लोगो को राहत मिली है, जिससे वह घर बैठे वोट दे सकते है। इस बार चुनाव आयोग ने ज्यादातर चीजों को ऑनलाइन कर दिया है, इससे लोगों की भीड़ को कंट्रोल किया जा सकेगा और लोगों के समय की भी बर्बादी नहीं होगी।

इन अलग अलग वर्ग के लोगो को घर बैठ कर वोटिंग करने की इजाजत

80 साल से ज्यादा उम्र के लोग।
दिव्यांगजन।
इलेक्शन ड्यूटी करने वाले लोग।
देश के बाहर काम करने वाले लोग।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति।
वह लोग जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
रेलवे, पोस्ट ऑफिस, बिजली, अर्धसैनिक बल और नागरिक उड्डयन में काम करने वाला व्यक्ति।

इस तरीके से अब घर से वोट कर सकते हैं-

घर बैठे पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाल सकते हैं।
चुनाव आयोग की टीम घर पर आपका वोट लेगी।
इस पूरे वोट लेने के प्रोसेस की होगी वीडियोग्राफी।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version