Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, BJP-JDU खाते में आई 101-101 सीटें, चिराग समेत अन्य दल को मिली 41 सीट

Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। बीजेपी प्रदेश की 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू के खाते में भी 101 सीट आई हैं।

Vinod by Vinod
October 12, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। बीजेपी प्रदेश की 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू के खाते में भी 101 सीट आई हैं। वहीं, चिराग की पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलएम और हम को छह-छह सीटें दी गई हैं। इनसब के बीच इंडिया गठबंधन के अंदर भी बैठकों का दौर जारी है। जल्द ही राहुल गांधी से तेजस्वी यादव मुलाकात करेंगे। सीटों को लेकर चर्चा करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। जैसी चर्चा थी कि बीजेपी सौ से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी, हुआ भी वैसा। बीजेपी के खाते में 101 सीटें आई हैं। नीतीश कुमार की पार्टी भी प्रदेश की 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी को भी 29 सीटें दी गई हैं। चिराग पासपान 35 से 40 सीटों की मांग कर रहे हैं। जीतनराम मांझी को भी बीजेपी-जेडीयू ने बना लिया है। मांझी और कुशवाहा के दल को भी 6-6 सीटें मिली हैं।

RELATED POSTS

Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

November 14, 2025

बिहार में आज वोटों की गिनती शुरू—किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज?

November 14, 2025

धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीए की सीट शेयरिंग की जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी। उन्होंने बताया कि बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियां 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जबकि अन्य सहयोगी दलों को 41 सीटें दी गई है। बिहार चुनाव पर बीजेपी नेता तरुण चुग की तरफ से बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एकबार फिर से जनता एनडीए की सरकार बनाने जा रही है। एनडीए के घटकदलों के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। जबकि इंडिया गठबंधन में रार बरकरार है।

जीतनराम मांझी ने एक्स पर लिखा कि अभी मैं पटना निकल रहा हूं। वैसे एक बात बता दूं मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूं। मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम सांस तक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ रहूंगा। बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी। जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, आरजेडी की सीटें काफी कम होंगी। आरजेडी को 2010 से भी बदतर स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। जनता मन बना चुकी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। हम मिलकर लड़ेंगे और यह तय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एंट्री होने वाली है। पीएम मोदी बुधवार (15 अक्तूबर) को एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअली संवाद करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है। 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। मेरा आग्रह है आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें।

Tags: Bihar Assembly Elections 2025Bihar ChunanBJPChirag PaswanJDUNDAnitish kumarPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

by Kanan Verma
November 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। शुरुआती रुझानों...

बिहार में आज वोटों की गिनती शुरू—किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज?

by Kanan Verma
November 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट्स: बिहार की सत्ता का फैसला आज होने जा रहा है। सुबह 8 बजे...

पीएम नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे LNP हॉस्पिटल, दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात

पीएम नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे LNP हॉस्पिटल, दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भूटान यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी...

एक्टर रवि किशन ने तेज प्रताप यादव के कान में गुनुगनाया ये गीत, सामने आई पिक्चर, जो बिहार चुनाव में उड़ा रही गर्दा

एक्टर रवि किशन ने तेज प्रताप यादव के कान में गुनुगनाया ये गीत, सामने आई पिक्चर, जो बिहार चुनाव में उड़ा रही गर्दा

by Vinod
November 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर है। पहले चरण में बंपर वोटिंग से एनडीए और महागठबंधन...

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

by Vinod
November 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी...

Next Post
Namo Bharat Train

हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दिल्ली से बावल तक फर्राटा भरेगी ‘नमो भारत’ ट्रेन, जानें पूरा रूट मैप

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version