Site icon News1India

Bihar Board 12th Result 2025 : 12वीं में बेटियों ने फिर मारी बाजी, तीनों स्ट्रीम में बनीं टॉपर

Bihar Board 12th Result 2025

Bihar Board 12th Result 2025 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार भी बेटियों ने अपनी मेहनत और परिश्रम से बाजी मारी है। तीनों स्ट्रीम – आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस वर्ष 86.56% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप करने वाली छात्राएं

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों ने 500 में से 473 अंक प्राप्त कर 94.6% स्कोर किया।

दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी (मुजफ्फरपुर) और रोकैया फातिमा (बेगूसराय) रही, जिन्होंने 500 में से 471 अंक (94.2%) प्राप्त किए। वहीं, तीसरे स्थान पर आरती कुमारी (सारण), सानिया कुमारी (सोनपुर) और अंकित कुमार (गया) ने 470 अंक (94%) हासिल किए।

कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं का दबदबा

कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्राओं ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। पहले स्थान पर रौशनी कुमारी (वैशाली) रही, जिन्होंने 500 में से 475 अंक प्राप्त किए, और 95% स्कोर किया।

दूसरे स्थान पर अंतरा खुशी (औरंगाबाद) ने 473 अंक (94.6%) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर सृष्टि कुमारी (मधुबनी) और निशांत राज ने 471 अंक (94.2%) प्राप्त किए।

साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल का शानदार प्रदर्शन

साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर 96.8% स्कोर किया और पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर आकाश कुमार (अरवल) रहे, जिन्होंने 480 अंक (96%) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर रवि कुमार (पटना) ने 478 अंक (95.6%) प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें : Kunal Kamra को कॉमेडी पड़ी भारी, दर्ज हुई FIR

इस बार बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 86.56% छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। तीनों स्ट्रीम – आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के परिणाम एक साथ घोषित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और संतोष का माहौल है।

Exit mobile version