Site icon News1India

Darbhanga में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, राजनीतिक घमासान तेज

Darbhanga

Darbhanga indecent comment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बिहार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान रफीक नामक युवक ने मंच से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था। Darbhanga बीजेपी जिलाध्यक्ष की शिकायत पर सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना पर राजनीतिक बवाल मच गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव से माफी की मांग की है।

कांग्रेस रैली में विवादित टिप्पणी से बवाल

दरअसल, बिहार में महागठबंधन की ओर से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही थी, जो 27 अगस्त को सीतामढ़ी से दरभंगा पहुंची। इसी दौरान एक जनसभा के दौरान रफीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के खिलाफ अपशब्द कहे। इस Darbhanga घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बीजेपी हमलावर हो गई। पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। हालांकि, कांग्रेस के स्थानीय आयोजक मोहम्मद नौशाद ने माफी मांगते हुए कहा कि रफीक मानसिक रोगी है, लेकिन पुलिस ने इस दावे की अब तक पुष्टि नहीं की है।

बीजेपी का कांग्रेस पर सीधा हमला

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए। बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्यनाथ नारायण मन्ना ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद को भी आरोपी बनाया गया। एफआईआर में कहा गया कि यह न केवल प्रधानमंत्री मोदी का बल्कि पूरे देश का अपमान है। बीजेपी नेताओं ने इसे “भारतीय राजनीति में अभद्रता की पराकाष्ठा” बताया। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार की धरती पर माफी मांगनी चाहिए।

अमित शाह और नड्डा की कड़ी प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल निंदनीय है और लोकतंत्र के लिए कलंक है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और आरजेडी पर “बिहार की संस्कृति का तिरस्कार” करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

UP Labor Laws से खत्म होंगे आपराधिक प्रावधान, जुर्माने पर जोर, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Exit mobile version