Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bihar Chunav 2025 : दूसरे चरण के नामांकन की आज आखिरी तारीख, पीएम मोदी-शाह और नड्डा करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन वापस लेने की आज अंतिम तारीख है। वहीं, भाजपा के शीर्ष नेता मोदी, शाह और नड्डा अपनी रैलियों के जरिए चुनावी प्रचार को रफ्तार देने में जुटे हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 23, 2025
in राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Election 2025: बिहार की सियासत इन दिनों पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुकी है। विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब चरम पर है। हर पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। आज यानी 23 अक्टूबर को बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है।

दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुछ उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए गए हैं। कैमूर जिले की मोहनिया (अनुसूचित जाति) सीट से राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन उनके जाति प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के चलते रद्द कर दिया गया।

RELATED POSTS

Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

November 14, 2025

Bihar Exit Polls 2025 :बिहार में NDA की बंपर जीत के संकेत महागठबंधन को झटका

November 13, 2025

इसी तरह, पश्चिमी चंपारण की वाल्मीकिनगर सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी दृग नारायण प्रसाद का नामांकन भी अमान्य घोषित किया गया क्योंकि उन्होंने नामांकन से पहले अपने सरकारी शिक्षक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इन दोनों सीटों पर मतदान दूसरे चरण में ही होना है।

इन जिलों में डाले जाएंगे वोट

दूसरे चरण में सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के अलावा रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और सुपौल जिलों में भी मतदान होगा। यानी उत्तर बिहार से लेकर सीमांचल और मगध क्षेत्र तक इस चरण में वोट डाले जाएंगे।

बीजेपी ने तेज किया चुनावी प्रचार

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। पार्टी के शीर्ष नेता अब मैदान में उतर चुके हैं और लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।

जेपी नड्डा का बिहार दौरा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी 23 अक्टूबर (गुरुवार) को बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे औरंगाबाद जिले के गोह और वैशाली जिले के पातेपुर में एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियां

इसके अगले दिन यानी 24 अक्टूबर (शुक्रवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रैलियां प्रस्तावित हैं।

पीएम मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में भाजपा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह सीवान और बक्सर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां करेंगे।

शाह इससे पहले 17 अक्टूबर को छपरा के तरैया में भी एक रैली कर चुके हैं। भाजपा का लक्ष्य इस चरण में पूरे राज्य में एनडीए की लहर बनाना है।

जनता के मूड पर सबकी नजर

बिहार चुनाव का यह चरण कई बड़े नेताओं की राजनीतिक किस्मत तय करेगा। वहीं, जनता अब अपने पसंदीदा प्रत्याशी और पार्टी को लेकर स्पष्ट रुख दिखा रही है। आने वाले कुछ दिनों में राजनीतिक गर्मी और बढ़ने वाली है।

Tags: Bihar election 2025 updatesBJP campaign Bihar
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

by Kanan Verma
November 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। शुरुआती रुझानों...

Bihar Exit Polls 2025 :बिहार में NDA की बंपर जीत के संकेत महागठबंधन को झटका

by Kanan Verma
November 13, 2025

बिहार चुनाव 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजे सामने आने लगे हैं और शुरुआती रुझानों में NDA(राष्ट्रीय...

Bihar Assembly Elections 2025: फाइनल फेज वोटिंग शुरू, NDA‑महागठबंधन की जंग

by Kanan Verma
November 11, 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को करीब 20...

Pawan Singh Rally: पवन सिंह की रैली में पंडाल गिरा, बड़ा हादसा टला

Pawan Singh Rally: पवन सिंह की रैली में पंडाल गिरा, बड़ा हादसा टला

by Swati Chaudhary
November 9, 2025

Pawan Singh Rally:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के अंतिम दौर में भोजपुरी फिल्म स्टार और भाजपा नेता पवन...

Bihar Assembly Elections 2025: दोपहर 3 बजे तक वोटिंग करीब 53.77 % — लखीसराय में तनाव, पटना में कम मतदान

by Kanan Verma
November 6, 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण गुरुवार (6 नवंबर, 2025) सुबह शुरू हो गया, जिसमें राज्य...

Next Post
Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

Bihar

Bihar की सियासत गरमाई: 'युवा' तेजस्वी को कमान, मुकेश सहनी को डिप्टी CM का ताज; NDA से पूछा- आपका नेता कौन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version