Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bihar News सीवान में सरस्वती पूजा पर बवाल, बजे अश्लील गाने हुई पत्थरबाजी, बेगूसराय मे किसने किया बुर्का डांस

बिहार के सीवान में सरस्वती पूजा के दौरान अश्लील गाने पर विवाद के बाद पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बेगूसराय में बुर्का पहनकर डांस करने पर दो युवक गिरफ्तार हुए।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 6, 2025
in राष्ट्रीय
Bihar Saraswati Puja controversy
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Saraswati Puja controversy बिहार के सीवान और बेगूसराय में सरस्वती पूजा के दौरान दो अलग अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक जगह अश्लील गाने बजाने को लेकर पत्थरबाजी हुई, तो दूसरी तरफ दो युवकों ने बुर्का पहनकर डांस किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

सीवान,अश्लील गानों पर झगड़ा और पत्थरबाजी

सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव में बुधवार को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। जुलूस चार अलग अलग जगहों से निकला था, लेकिन जब लोग वापस लौट रहे थे, तब अश्लील गाना बजाने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गई।

RELATED NEWS

Kanpur Lamborghini Accident Case News

Accident case: लैंबॉर्गिनी हादसा केस में आया नया मोड़, पुलिस जांच में कौन बना मुख्य आरोपी, ड्राइवर की सरेंडर अर्जी खारिज

February 12, 2026
Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

February 6, 2026

इस झगड़े में दोनों पक्षों के 14-15 लोग घायल हो गए, हालांकि पुलिस सिर्फ 3-4 लोगों के चोटिल होने की बात कह रही है।

एक व्यक्ति की मौत, लेकिन प्रशासन का दावा, हार्ट अटैक से हुई

इसी बीच एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी मौत का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। प्रशासन का दावा है कि व्यक्ति की तबीयत पहले से खराब थी और उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। लेकिन यह मामला जांच के दायरे में है।

घटना के बाद सीवान के एसपी अमितेश कुमार, एसडीओ सुनील कुमार और कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

बेगूसराय, बुर्का पहनकर अश्लील डांस, दो युवक गिरफ्तार

बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के धोबी टोला वार्ड-20 में सरस्वती पूजा के दौरान हुए एक और विवादित मामले ने तूल पकड़ लिया।

यहां पूजा पंडाल में दो युवकों ने बुर्का पहनकर भोजपुरी गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में विवाद बढ़ने लगा।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

वीडियो सामने आते ही फुलवरिया थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूजा आयोजन समिति पर भी केस दर्ज कर लिया।

बेगूसराय के डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ बाउंड डाउन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

इन दोनों घटनाओं के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Tags: bihar Newspolice investigationSaraswati Puja
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Lamborghini Accident Case News

Accident case: लैंबॉर्गिनी हादसा केस में आया नया मोड़, पुलिस जांच में कौन बना मुख्य आरोपी, ड्राइवर की सरेंडर अर्जी खारिज

by SYED BUSHRA
February 12, 2026

New Twist In Kanpur Accident: कानपुर में हुए चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में अब नया मोड़ सामने आया है। शुरुआत में...

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

by SYED BUSHRA
January 8, 2026

Danapur Thar Accident Patna :बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे...

Meenakshi Sharma police case probe

Sucide case: थाना प्रभारी की मौत की जांच में मीनाक्षी और उसके परिवार का पर्दाफाश, कौन से नए राज आए सामने

by SYED BUSHRA
December 10, 2025

Meenakshi Sharma Case: कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की गोली लगने से हुई मौत के बाद महिला सिपाही मीनाक्षी...

Next Post
Government subsidy on solar pumps for farmers in agriculture

Uttar Pradesh योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला खज़ाना सोलर पंप पर भारी अनुदान ,जानिए कहां और कैसे करें अप्लाई

Reliance Group: मुकेश अंबानी ने सौंपी गायत्री यादव को ये अहम ज़िम्मेदारी, कौन हैं ये महिला जिसपर जताया इतना भरोसा

Reliance Group: मुकेश अंबानी ने सौंपी गायत्री यादव को ये अहम ज़िम्मेदारी, कौन हैं ये महिला जिसपर जताया इतना भरोसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist