Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bitcoin Price: बिटकॉइन में जोरदार उछाल, क्रिप्टो बाजार में लौटी रौनक,निवेशकों को मिली बड़ी राहत

बिटकॉइन ने बुधवार को 93,000 डॉलर के स्तर को पार करते हुए लगभग 8% की बढ़त दर्ज की। स्पॉट ETF में बढ़े निवेश और अमेरिकी फेड की संभावित रेट कट उम्मीदों ने क्रिप्टो बाजार को मजबूत समर्थन दिया।

by SYED BUSHRA
December 4, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Bitcoin price Tooday : क्रिप्टो करेंसी बाजार पिछले कई दिनों से लगातार दबाव में था। कीमतों में तेज गिरावट की वजह से निवेशक चिंतित थे। हालांकि, बुधवार के कारोबारी सत्र में बाजार ने मजबूत वापसी की है। सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन एक बार फिर 93,000 डॉलर के स्तर को पार कर गई, जिससे निवेशकों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो बाजार में जो भारी गिरावट देखने को मिल रही थी, उसके बाद इतनी तेज तेजी ने निवेशकों का भरोसा दोबारा से क्रिप्टो की ओर मोड़ दिया है। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की शुक्रवार को होने वाली बैठक को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि ब्याज दरों में कटौती होने पर क्रिप्टो बाजार को और मजबूती मिल सकती है। आइए समझते हैं आज क्रिप्टो मार्केट का हाल।

बिटकॉइन में आई तेज उठान

गिरावट का सिलसिला थमने के बाद बिटकॉइन ने जबरदस्त पलटवार किया है। कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार के कारोबार में बिटकॉइन 93,758.92 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा था।
पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन में लगभग 8 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बिटकॉइन हाल ही में अपने सात महीने के उच्च स्तर 90,000 डॉलर से नीचे आया था, लेकिन तेज तेजी ने बाजार का माहौल बदल दिया है। एथेरियम में भी मजबूत तेजी देखने को मिली है। यह पिछले 24 घंटों में करीब 10 प्रतिशत चढ़कर 3,072 डॉलर पर कारोबार कर रही है। वहीं सोलाना में 12 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है। इन प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में बढ़त ने पूरे बाजार में उत्साह पैदा किया है।

RELATED NEWS

No Content Available

आखिर क्यों बढ़ीं क्रिप्टो कीमतें?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हाल के दिनों में बिटकॉइन स्पॉट ETFs में भारी निवेश आया है। इस वजह से ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़कर 5.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जब किसी एसेट में इतनी बड़ी मात्रा में पैसा आता है, तो इसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ता है।
इसके अलावा, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी इस तेजी की मुख्य वजह मानी जा रही है। निवेशकों को भरोसा है कि रेट कट होने पर क्रिप्टो बाजार को अतिरिक्त समर्थन मिलेगा।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। क्रिप्टो में निवेश जोखिम से भरा होता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार की सलाह अवश्य लें। News1india की ओर से निवेश की कोई सलाह नहीं दी जाती।

Tags: Bitcoin PriceCrypto Market UpdateEthereum Surge
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
RBI safest banks list India D-SIB

RBI ने जारी की देश के सबसे सुरक्षित बैंको की लिस्ट, बताया आपकी जमा रकम कहां है सबसे सुरक्षित

Akhilesh Yadav

'वोट का अधिकार छिना तो आरक्षण भी खत्म होगा', SIR को लेकर बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist