Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

रांची में BJP नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने गोलियों से वारदात को दिया अंजाम

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां एक ओर झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही चल रही थी, वहीं दूसरी ओर रांची के कांके चौक के पास दिनदहाड़े झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Gulshan by Gulshan
March 26, 2025
in Breaking, क्राइम, राष्ट्रीय
Ranchi Crime
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi Crime : झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि एक ओर जहां झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही जारी थी, वहीं दूसरी ओर कांके चौक के पास दिनदहाड़े झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस वारदात से राजधानी में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अनिल टाइगर को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल टाइगर की हत्या से झारखंड बीजेपी में गुस्सा है। गौरतलब है कि बुधवार को रांची के जेएसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विधानसभा अध्यक्ष एकादश और मुख्यमंत्री एकादश के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था, जिसमें झारखंड के सभी विधायक क्रिकेट खेलने में व्यस्त थे। वहीं दूसरी ओर कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने अनिल टाइगर को गोली मार दी।

RELATED POSTS

इस रिटायर्ड IAS अधिकारी ने 8 साल की दिव्यांग लड़की के साथ की बर्बरता, बंधक बनाकर जीभ से फर्श कराया साफ, पिलाई पेशाब

August 30, 2022

यह भी पढ़ें : ‘जामुन’ खाने से और भी स्वस्थ हो जाता है शरीर, जानिए इसके अनगिनत फायदे…

अनिल महतो उर्फ टाइगर की हत्या पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। कांके चौक पर दिनदहाड़े एक वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या कर दी जाती है। अपराधी खुलेआम बीच सड़क पर गोली मारकर फरार हो जाते हैं, और पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पाता। संजय सेठ ने आरोप लगाया कि रांची में पुलिसिंग पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। अपराधियों में अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि शहर में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Tags: ranchi crime
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

इस रिटायर्ड IAS अधिकारी ने 8 साल की दिव्यांग लड़की के साथ की बर्बरता, बंधक बनाकर जीभ से फर्श कराया साफ, पिलाई पेशाब

by Web Desk
August 30, 2022

पढ़े-लिखे और पैसे वाले परिवार के सदस्यों द्वारा हैवानियत की घटनाएं बीते कुछ दिनों से खासा चर्चा में रही हैं।...

Next Post
Jio AI Cloud : Jio ने free में दे दी अपने यूजर्स को एक बड़ी सौगात जानिए कैसे फोन खोने पर भी डाटा रहेगा सुरक्षित

Jio AI Cloud : Jio ने free में दे दी अपने यूजर्स को एक बड़ी सौगात जानिए कैसे फोन खोने पर भी डाटा रहेगा सुरक्षित

India US trade: अमेरिका के टेरिफ वार में फंसा भारत आगे कुआं पीछे खाई  2 लाख करोड़ बचाई तो 5 लाख करोड़ गंवाई

India US trade: अमेरिका के टेरिफ वार में फंसा भारत आगे कुआं पीछे खाई 2 लाख करोड़ बचाई तो 5 लाख करोड़ गंवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version